फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey: पूनम पांडे के घर में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ सामान

Sat, 16 Sep 2023 02:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूनम पांडे अक्सर अपने लुक और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। मगर, फिलहाल उन्हें लेकर हैरान करने वाली खबर आ रही है। पूनम के घर में भीषण आग लग गई है। उनके घर में रखा आधे से ज्यादा सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि, सुकून की बात यह है कि इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। जिस वक्त आग लगी, उस दौरान पूनम का पालतू कुत्ता घर में था, जिसे बचा लिया गया है। 

विज्ञापन

Chal Man Vrindavan: दुनिया को वृंदावन की झलक दिखाने निकलीं ‘मीरा’, अनुराग ठाकुर ने लॉन्च की कॉफी टेबल बुक

समय पर पहुंचा दमकल विभाग
जिस समय घर में आग लगी पूनम पांडे घर में नहीं थीं। आग लगने के बाद सोसाइटी के एक लड़के ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। समय रहते अभिनेत्री के पालतू कुत्ते की जान बचा ली गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री की मेड ने कुत्ते को बचाया। फिलहाल पूनम पांडे का पालतू कुत्ता उनकी बहन के पास है और ठीक है। 
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सलमान खान संग रोमांस करती नजर आएंगी सामंथा? इस निर्देशक की फिल्म में जमेगी जोड़ी
विज्ञापन


भयावह हैं तस्वीरें
अभिनेत्री के घर में लगी आग की जानकारी पैपाराजी अकाउंट विरल भियानी पर साझा की गई हैं। एक्ट्रेस के घर के अंदर की वायरल हो रहीं तस्वीरें काफी भयावह हैं। पूरा सामान राख में तब्दील हुआ नजर आ रहा है। दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है और आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।

 
16वें फ्लोर पर रहती हैं एक्ट्रेस
ऐसा लग रहा है कि एसी में कुछ शॉट सर्किट के कारण एक्ट्रेस के घर में आग लगी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक पूनम 16वें फ्लोर पर रहती हैं। साझा किए गए पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि परिवार के सदस्य और उनका पालतू कुत्ता सुरक्षित है।' एक ने लिखा, 'भगवान की कृपा से वहां मेड थीं, जिसने कुत्ते को बचा लिया।' 
Tiger vs Pathaan: 'टाइगर वर्सेस पठान' की स्क्रिप्ट पर लगी मुहर, अगले साल फ्लोर पर आएगी सिद्धार्थ आनंद की फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें