फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सलमान खान संग रोमांस करती नजर आएंगी सामंथा? इस निर्देशक की फिल्म में जमेगी जोड़ी

Sat, 16 Sep 2023 02:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के  'ऊं अंटावा' गाने से फैंस का दिल जीतने वाली सामंथा रुथ प्रभु को बॉलीवुड के कई निर्देशक अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु साउथ सिनेमा की चर्चित अदाकारा हैं। हालांकि, बॉलीवुड में भी उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। 'द फैमिली मैन 2' में अपने किरदार से सबका दिल जीतने के बाद एक्ट्रेस अब वेब सीरीज 'सिटाडेल' में वरुण धवन संग नजर आएंगी। इस बीच एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा रुथ प्रभु अगली फिल्म में सलमान खान संग रोमांस करती नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन

Jawan: जवान में 'ऐश्वर्या राठौर' के किरदार को लेकर असमंजस में थे शाहरुख खान, बोले- मुझे लगा नहीं कि दीपिका...

करण जौहर की फिल्म में आएंगी नजर?
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के  'ऊं अंटावा' गाने से फैंस का दिल जीतने वाली सामंथा रुथ प्रभु को बॉलीवुड के कई निर्देशक अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। अब खबर आ रही है कि जल्द ही अभिनेत्री बॉलीवुड के भाईजान सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को करण जौहर अपने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाने वाले हैं।
विज्ञापन

Deepika Padukone: शाहरुख खान को किस करती नजर आईं दीपिका, रणवीर सिंह ने दी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन


इन एक्ट्रेस के नाम की भी हो रही चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा फिलहाल इस फिल्म के लिए निर्देशक विष्णुवर्धन के साथ बातचीत कर रही हैं। रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि सामंथा के अलावा फिल्म में तृषा और अनुष्का शेट्टी से भी बातचीत जारी है। हालांकि, फिलहाल आधिकारिक रूप से इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Chal Man Vrindavan: दुनिया को वृंदावन की झलक दिखाने निकलीं ‘मीरा’, अनुराग ठाकुर ने लॉन्च की कॉफी टेबल बुक

ब्रेक पर चल रहीं सामंथा
बता दें कि फिलहाल सामंथा सिल्वर स्क्रीन से ब्रेक पर हैं। सामंथा ने अपनी बीमारी के चलते ब्रेक का एलान किया था और बताया था कि वह मायोसिटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। व्हाइट और पिंक ड्रेस में सामंथा पाउट बनाकर पोज देती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें