फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत और सुष-ललित के रिश्ते से घरवाले हैरान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 16 Jul 2022 07:57 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
राम गोपाल वर्मा, सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। ऐसे में हर रोज हम आपको फिल्मी रैप के जरिए इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर के बारे में बताते हैं। अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर पर जहां घरवालों का रिएक्शन सामने आया है, तो फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। वहीं, लाल सिंह चड्ढा को हिट बनाने के लिए भी बहुत से काम किए जा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको आज की 10 बड़ी खबरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'शहजादा' की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इस साल 4 नवंबर को कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' और अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' के साथ रिलीज होने वाली थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर होने वाले इस क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है।

Shehzada: इस साल नहीं रिलीज होगी 'शहजादा', अब 2023 में सिनेमाघरों में होगी कार्तिक आर्यन की एंट्री
विज्ञापन

3 of 11
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा अपने विवादित ट्वीट के चलते मुश्किलों में फंसते जा रहे हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने फिल्म निर्माता के खिलाफ मुंबई की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया है। व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि राम गोपाल वर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मुंबई कोर्ट पहुंचा बीजेपी कार्यकर्ता, मुर्मू पर किया था विवादित ट्वीट
 

4 of 11
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं और करण लगातार अपनी इस फिल्म के बारे में जानकारी देते रहते हैं। ऐसे में फैंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है। लेकिन अब फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। आलिया और रणवीर की यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। 

Alia Bhatt: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, क्या आलिया की प्रेग्नेंसी है वजह?
विज्ञापन

5 of 11
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री फिल्मों के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ पर एसआईटी की ओर से किए गए सनसनीखेज खुलासे के बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा है। इस मु्द्दे पर उन्होंने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड पर निशाना साधा है। डायरेक्टर ने इस मुद्दे को शाहीन बाग और किसान आंदोलन से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों पर तीखे वार किए हैं। 

Vivek Agnihotri: बॉलीवुड पर फूटा विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा, सीएए-किसान आंदोलन पर कह दी ये बड़ी बात
विज्ञापन

6 of 11
रणबीर कपूर, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही अपनी फिल्म शमशेरा में नजर आने हैं। इस फिल्म में रणबीर अभिनेता संजय दत्त और एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसी महीने रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर अभिनेता काफी व्यस्त चल रहे हैं। रणबीर इन दिनों जल्द ही रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसी दौरान एक्टर ने संजय दत्त के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात की। एक इवेंट के दौरान रणबीर ने यह भी खुलासा किया। 

Ranbir Kapoor: 'बर्फी' करने पर संजय दत्त ने उड़ाया था रणबीर कपूर का मजाक, एक्टर ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन

7 of 11
आलिया भट्ट और महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता और आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट अपने जीवन में एक नई जिम्मेदारी निभाने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाले हैं और ऐसे में महेश भट्ट नाना बन जाएंगे। ऐसे में महेश भट्ट ने बेटी आलिया की प्रेग्नेंसी पर रिएक्ट किया है। 

Alia Bhatt Pregnancy: आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी ने बढ़ाई पिता महेश भट्ट की टेंशन, बोले- यह रोल निभाना थोड़ा...

8 of 11
अपनी बेटियों के साथ सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी जल्द ही शादी करने वाले हैं। जी हां, ललित मोदी ने खुद गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते का एलान किया था। दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद से ही दोनों के परिवार वालों और करीबियों के बयान सामने आ रहे हैं। कभी सुष्मिता सेन के भाई तो कभी ललित मोदी के बेटे इस पर बात कर रहे हैं। इस खबर में जानिए अब तक किसने क्या कहा.. 

Sushmita Lalit Affair: सुष्मिता-ललित के अफेयर से घरवाले भी हैरान, जानें पिता-भाई और बेटे के मन की हर बात

9 of 11
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन और एक्टर वीर दास को हवाई सफर के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वीर दास ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपने प्रशंसकों को अपने इस बुरे अनुभव के बारे में बताया। अभिनेता ने खुलासा किया कि दिल्ली से लेह के डेढ घंटे के सफर के लिए उन्हें चार घटों तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि फ्लाइट में मौजूद यात्री काफी परेशान हो गए थे और उनकी कर्मचारियों के साथ बहस हो गई। जिसकी वजह से फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई।

Vir Das: डेढ घंटे का सफर और इंतजार चार घंटे का, वीर दास ने सुनाई आपबीती, कहा- भूखे...

10 of 11
रोहित मेहता, राजेश्वरी दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की रंगीन दुनिया से जहां हमें अभी पायल और संग्राम सिंह की शादी की खुशखबरी मिली, वहीं एक बार फिर छोटे पर्दे के लव बर्ड्स शादी करने जा रहे हैं। जी हां, टीवी इंडस्ट्री का एक और कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं ‘जमाई राजा’ और ‘तुझसे है राब्ता’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं अभिनेत्री राजेश्वरी दत्ता और अभिनेता रोहित मेहता की। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार शादी का फैसला कर लिया है।

Rajeshwar-Rohit Wedding: टीवी के इस कपल के घर बजने वाली है शहनाई, इस दिन शादी करेंगे राजेश्वरी और रोहित
विज्ञापन

11 of 11
लाल सिंह चड्ढा, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिस वजह से इन दिनों आमिर खान अपनी इस बिग बजट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हालांकि, आमिर खान की इस फिल्म को साउथ सितारों का समर्थन भी मिल रहा है। 'लाल सिंह चड्ढा' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। ऐसे में कुछ समय पहले ही इस फिल्म के तेलुगू वर्जन की स्क्रीनिंग साउथ सितारों के लिए रखी गई। वहीं, अब फिल्म देखने के बाद साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने आमिर खान की इस फिल्म के लिए एक पोस्ट किया है।   

Laal Singh Chaddha: साउथ सितारों ने उठाया 'लाल सिंह चड्ढा' को हिट कराने का जिम्मा, आमिर के लिए किया यह काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें