2022 सिनेमा जगत के लिए काफी खास है। इस साल के छह महीने बीत चुके हैं, जिनमें कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इन फिल्मों में 'केजीएफ चैप्टर 2', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'भूल भुलैया 2' जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। लेकिन इसी बीच क्राइम और थ्रिलर जैसे कंटेंट को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए भी काफी कुछ आया। बीते कुछ समय में कई ऐसी फिल्में सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं, जिसमें क्राइम और सस्पेंस भरा हुआ है। आइए आपको वीकएंड के मौके पर इन नई क्राइम और सस्पेंस से भरी हुई फिल्मों के बारे में बताते हैं।