फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faruk Kabir: फारुक कबीर की पत्नी और सास गिरफ्तार, नवजात बेटी के साथ देश से भागने की कोशिश करने का लगा आरोप

Tue, 02 Jan 2024 10:50 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता फारुक की पत्नी और सास को उनकी नवजात बेटी को चोरी करने और देश से भागने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फारुक कबीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच ने फिल्म निर्माता फारुक कबीर की अलग रह रही पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है। फारुक की पत्नी और सास को उनकी नवजात बेटी को चोरी करने और देश से भागने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बच्ची को भी बचा लिया। 21 दिसंबर को फारुक ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अपनी उज्बेकिस्तान नागरिक पत्नी सनम, उनकी मां दिलफुजा और उनके सौतेले पिता तेजस खन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


दंपति के बीच इस बात पर हुआ विवाद
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के मुताबिक, फारुक कबीर ने पिछले साल उज्बेकिस्तान में सनम से शादी की थी और तब से वे भारत में रह रहे थे। दिसंबर में बेटी के जन्म के बाद दंपति के बीच समस्याएं पैदा हो गईं। यह विवाद बच्ची की राष्ट्रीयता को लेकर मतभेदों के कारण उत्पन्न हुआ, क्योंकि सनम और उसके माता-पिता चाहते थे कि बेटी को उज्बेक नागरिकता मिले, लेकिन फारुक इस बात का विरोध किया।
Ira Nupur Wedding: सज गया घर, प्री-वेडिंग सेरेमनी में जुटे परिजन, देखें नुपुर-आयरा की शादी की तैयारी
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
प्रस्ताव के विरोध के बाद उसके जवाब में सनम बच्चे को ले गईं, जिसके बाद फारुक ने वर्सोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने सनम, उनकी मां दिलफुजा और बच्चे को अमृतसर में ढूंढ लिया और उन्हें वापस मुंबई ले आई। क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार, बच्ची, सनम और दिलफुजा को वर्सोवा पुलिस को सौंप दिया गया है। इस केस के सिलसिले में मुंबई पुलिस फिलहाल तेजस खन्ना की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

Sonam Kapoor: वर्ष 2023 को याद कर सोनम कपूर हुईं इमोशनल, सोशल मीडिया पर पति की बीमारी का किया खुलासा

कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
फारुक ने वर्सोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में फारुक आरोप लगाया था कि तेजस खन्ना ने अस्पताल के कर्मचारियों पर दबाव डालने की कोशिश की थी, ताकि वे नवजात शिशु की राष्ट्रीयता उज्बेकिस्तान बताएं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और उनके माता-पिता बच्चे के साथ उसका जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज और सात लाख रुपये के सोने के गहने भी लेकर भाग गए। फारुक ने अपनी बेटी को पेश करने और उसे अपने साथ रहने की अनुमति देने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका भी दायर किया था। वर्सोवा पुलिस ने अदालत को अपने जवाब में कहा था कि उन्होंने सनम को अमृतसर में ढूंढ लिया है और उन्होंने मामले के बारे में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय को सूचित कर दिया है। फिर कोर्ट ने पुलिस को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया था।
MPF: मुंबई पुलिस के फंड में अभिनेताओं से लेकर आरोपियों तक के दान, आरटीआई में खुलासे के बाद उठा विवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें