फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीतम की फिर बनी कबीर खान के साथ जोड़ी, फिल्म '83' में साथ करेंगे काम

Mon, 13 May 2019 03:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ranveer, Pritam and Kabir - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद से एक सुपरहिट फिल्म की तलाश में भटक रहे संगीतकार प्रीतम को अब सिनेमा के वीर रणवीर सिंह का साथ मिला है। भारतीय क्रिकेट टीम के पहला वर्ल्ड कप जीतने के आसपास की घटनाओं पर बन रही फिल्म '83' में प्रीतम का संगीत होगा।
विज्ञापन


संगीतकार जीत गांगुली के साथ 18 साल पहले फिल्म तेरे लिए से अपना म्यूजिक करियर शुरू करने वाले प्रीतम ने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं। उन पर विदेशी धुनों के रिक्रिएशन के भी आरोप लगे, लेकिन उनकी कामयाबी आसमान छूती रही। प्रीतम के करियर को बड़े झटके लगने साल 2013 से शुरू हुए। उनकी फिल्मों 'धूम 3', 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, यारियां, दिलवाले, फैंटम, बजरंगी भाईजान का संगीत उतना लोकप्रिय नहीं हो पाया जितनी उनके चाहने वालों को उम्मीदें रहीं।

साल 2016 में उनकी दो फिल्मों का संगीत हिट हुआ और ये फिल्में रहीं आमिर खान की फिल्म दंगल और रणबीर कपूर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल। इन दोनों फिल्मों के बाद प्रीतम फिर लड़खड़ा गए। उनकी तमाम बड़ी मेगा स्टारर फिल्मों का म्यूजिक फ्लॉप रहा, ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कोई करिश्मा नहीं दिखा पाईं। इन फिल्मों में शामिल रहीं, जब हैरी मेट सेजल, जग्गा जासूस, ट्यूबलाइट, राब्ता और कलंक।
विज्ञापन


प्रीतम को 'बजरंगी भाईजान', 'फैंटम' और 'ट्यूबलाइट' के निर्देशक कबीर खान ने फिर मौका दिया है अपनी अगली फिल्म '83' में। इस फिल्म में रणवीर सिंह मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव का किरदार कर रहे हैं। रणवीर खुद भी प्रीतम के प्रशंसकों में से रहे हैं। प्रीतम के फिल्म की टीम में शामिल होने का उन्होंने स्वागत उन्होंने एक ट्वीट करके किया है। रणवीर ने लिखा, ‘फिल्म 83 के लिए प्रीतम दा के साथ काम करना एक सम्मान है। आओ, हम मिलकर एक नया गीत बनाएं। एक कालजयी गीत बनाएं।’ रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली '83' पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें