अभिषेक कुमार की पहले दिन प्रीमियर नाइट में इशा मालवीय से उनकी फाइट हो गई थी। दोनों अपने पुराने मुद्दे लेकर सलमान खान के सामने ही लड़ पड़े थे। वहीं, बिग बॉस 17 के घर के अंदर भी अभिषेक इशा के बारे में बात करते हैं। लाइव फीड में दिखाया गया है कि अभिषेक, मुनव्वर से कहते हैं कि वह नहीं जानते थे कि इशा भी शो का हिस्सा होंगी। ये सुनते ही अर्चना गौतम का अभिषेक पर पारा बढ़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिषेक को लताड़ लगाई है।
अर्चना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'बिग बॉस 17' की लाइव फीड के मोमेंट्स दिखाए गए हैं। इस दौरान अभिषेक, मुनव्वर से ईशा के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ बैकग्राउंड में अर्चना की आवाज आती है। वह कहती हैं, 'कितना झूठ बोलेगे? तुमने ही तो कहा था कि ईशा आ रही है। अब आप कह रहे हो कि मुझे नहीं पता था ईशा आ रही है। आप दुनिया से झूठ क्यों बोल रहे हैं? क्या तुम भूल गए कि तुमने क्या कहा था- अरे यार, मेरी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा भी आ रही है।'