फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki: 'आसान नहीं था किंग ऑफ रोमांस के साथ रोमांस करना', तापसी ने बताया शाहरुख के साथ अपनी केमेस्ट्री का राज

Mon, 01 Jan 2024 12:21 PM IST
अनुपमा कुमारी अमर उजाला एंटरटेन्मेंट डेस्क

सार

शाहरुख बहुत ही मिलनसार स्वाभाव के इंसान हैं। उन्हें जरा भी नहीं लगता कि वे इतने बड़े स्टार हैं। मैं जब उनसे मिली तब बार-बार खुद को झकझोर कर यकीन दिलाने की कोशिश करती रही कि यही सच है, शाहरुख खान मेरे सामने हैं। मैं उनके साथ फिल्म में काम कर रही हूं।
विज्ञापन
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
'डंकी' फिल्म में पहली बार तापसी पन्नू ने शाहरुख खान के साथ किया है। फिल्म में उनकी और शाहरुख की जबरदस्त केमेस्ट्री ने दर्शकों की खूब तारीफें बटोरी हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी और शाहरुख की रोमांटिक जोड़ी को भले ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, लेकिन तापसी के लिए फिल्म में शाहरुख के साथ रोमांस करना बिलकुल आसान नहीं था। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में तापसी ने इसका खुलासा भी किया है। 

मुश्किल रहा शाहरुख के साथ रोमांस करना 

तापसी शाहरुख के साथ फिल्म में किए रोमांस के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'मेरे लिए शाहरुख खान के साथ रोमांस करना  बहुत मुश्किल था। शूटिंग के शुरुआती दिनों में मैं जब भी उनकी तरफ देखती थी। तब वे प्यार से मेरी तरफ देख रहे होते थे। अब ऐसे में कोई भी कोई भी रोमांटिक दृश्य उनके साथ फिल्माना बिना फ्रोजन हुए नामुमकिन था। शाहरुख जब आपकी तरफ प्यार से देखते हैं। तब आपको उनकी सभी क्लासिक रोमांटिक फिल्में याद आने लगती हैं, जब हकीकत में वही इंसान आपके सामने आपके साथ रोमांस कर रहा हो तब आप कैसे नहीं फ्रीज होंगे।'
विज्ञापन


 

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय-टाइगर ने नए साल पर दिया खास तोहफा, 'बड़े मियां छोटे मियां' से नया लुक हुआ जारी

विज्ञापन

मिलनसार स्वाभाव के हैं शाहरुख 

शाहरुख के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए तापसी बताती हैं, 'आप उनकी रोमांटिक फिल्में देख चुके होते हैं। आपको पता होता है कि पर्दे पर वो कैसे दिखते हैं, कैसे प्यार करते हैं, लेकिन जब आप उनसे हकीकत में मिलते हैं, तब भी वे उतने ही प्यार से आपको मिलते हैं। शाहरुख बहुत ही मिलनसार स्वाभाव के इंसान हैं। उन्हें जरा भी नहीं लगता कि वे इतने बड़े स्टार हैं। मैं जब उनसे मिली तब बार-बार खुद को झकझोर कर यकीन दिलाने की कोशिश करती रही कि यही सच है, शाहरुख खान मेरे सामने हैं। मैं उनके साथ फिल्म में काम कर रही हूं।' 
 

नए साल के जश्न में आर्यन खान ने लगाए जमकर शॉट्स



तापसी पन्नू का वर्कफ्रंट  

तापसी पन्नू के लिए गुजरा हुआ साल काफी सफल रहा है। उन्होंने 'डंकी' के अलावा 'दोबारा' और 'तड़का' जैसी फिल्मों से अपनी अभिनय का लोहा मनवाया है। 2024 में उनकी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के आने की सम्भावना है। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी दिखाई देंगे। यह फिल्म 2021 में आयी 'हसीन दिलरुबा' की अगली कड़ी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें