फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drugs Case: फिलहाल जेल में ही रहेंगे अभिनेता अरमान कोहली, एनडीपीएस कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Thu, 14 Oct 2021 09:34 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एनडीपीएस कोर्ट ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीपीएस कोर्ट ने गुरुवार को ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मामले में अरमान कोहली के साथ गिरफ्तार दो और लोगों को भी जमानत नहीं मिली है। दरअसल, एनसीबी को अरमान कोहली के जुहू स्थिति घर से छापेमारी के दौरान कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए थे। जिसके बाद ड्रग्स रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

मामले में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 28 अगस्त को एनसीबी ने हाजी अली के पास छापेमारी में एक बड़े ड्रग पेडलर अजय राजू सिंह को पकड़ा था। 

विज्ञापन

 

 

Trending Videos

इस दौरान जांच एजेंसी को अजय राजू सिंह से 25 ग्राम एमडी बरामद हुई थी। इसके अलावा वह साल 2018 के एनएनसी मुंबई केस में भी शामिल था, जहां से बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अजय की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में अरमान कोहली का नाम सामने आया था। इसके बाद एनसीबी की जांच में अभिनेता अरमान कोहली के घर से ड्रग्स बरामद हुआ और फिर पूछताछ के बाद अरमान कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें