फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajveer Deol: 'एनिमल' में बॉबी देओल के लुक पर राजवीर ने दी ये प्रतिक्रिया, चाचा को दी थी ये सलाह

Sun, 22 Oct 2023 04:48 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'एनिमल' के टीजर और पोस्टर में बॉबी देओल बेहद ही खतरनाक लुक में दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों को अभिनेता का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। राजवीर देओल ने बातचीत के दौरान चाचा बॉबी देओल के इस लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
राजवीर देओल, बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल के बेटे राजवीर देओल ने फिल्म 'दोनो' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। यह फिल्म पांच अक्तूबर को उनकी यह फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। राजवीर का स्वाभाविक अभिनय कौशल सहजता से सामने आया जिसके लिए दर्शकों ने उन्हें पसंद किया है। हाल ही में राजवीर ने एक इंटरव्यू में अपने चाचा बॉबी देओल के 'एनिमल' लुक को लेकर बात की है। 'एनिमल' में बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया है। टीजर के आखिरी में नजर आ रहे बॉबी देओल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 
विज्ञापन


अपने किरदार को लेकर चिंतित थे बॉबी
रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' के टीजर और पोस्टर में बॉबी देओल बेहद ही खतरनाक लुक में दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों को अभिनेता का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। राजवीर देओल ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान चाचा बॉबी देओल के इस लुक को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि उन्होंने इस फिल्म के बारे में बहुत पहले बात की थी, आश्रम करने से पहले। इसलिए वह चिंतित रहते थे कि लोग आश्रम में उनके बारे में क्या सोचेंगे, क्योंकि उनके किरदार को उनके वास्तविक व्यक्तित्व के विपरीत काम करना होगा।' 

Falguni Pathak: नवरात्रि में करोड़ों कमाती हैं फाल्गुनी पाठक, एक इवेंट की इतनी फीस लेती हैं डांडिया क्वीन
विज्ञापन


राजवीर ने चाचा को दी थी यह सलाह
चाचा बॉबी देओल को राजवीर ने दी एक सलाह दी थी। उन्होंने बताया, 'मैंने बस इतना कहा कि इसे करो, यह आपका काम है और मुझे लगता है कि यह आपके लिए बेहतर होगा। मैंने उनसे कहा कि आपको वह पेंट बनना होगा जिसे आपका निर्देशक इस्तेमाल करना चाहता है। यदि वे हरे रंग का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको हरा होना होगा, यदि वे लाल रंग का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको लाल होना होगा।'  
विज्ञापन


BB 17 में सलमान ने किया कंगना को प्रपोज?

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अभिनेता ने आगे कहा, 'इसलिए यह मत भूलो कि आप कौन हो और बस यह करो और मुझे याद है कि इसके बाद उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा 'धन्यवाद', लेकिन इसका सारा श्रेय उन्हें ही जाता है।' बता दें कि रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी अहम किरदार में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Deepika-Ranveer: पहली बार शादी का वीडियो दिखाएंगे दीपवीर, कॉफी विद करण 8 के बनेंगे पहले मेहमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें