फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikramaditya Motwane: शाहरुख के मुरीद हुए विक्रमादित्य मोटवानी, इंडस्ट्री में हिट फिल्मों को लेकर दिया यह बयान

Wed, 18 Oct 2023 10:32 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

निर्देशक विक्रमाादित्य मोटवानी अपनी शानदार फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। निर्माता हालिया रिलीज वेब सीरीज 'जुबली' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस शो को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। बता दें कि विक्रमाादित्य मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के सहायक के रूप में की थी। वहीं, अब निर्माता ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता शाहरुख खान की तारीफ की, जिसमें उन्होंने कहा कि किंग खान की जगह इंडस्ट्री में कोई नहीं ले सकता।

विज्ञापन


शाहरुख खान की बराबरी कोई नहीं कर सकता
मीडिया से बातचीत में निर्माता ने एक साल में अधिक कमाई करने वाली फिल्मों को लेकर बात की, जिसमें उन्होंने  शाहरुख खान की फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि एक साल में 'जवान' और 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉड तोड़ दिए हैं। हर फिल्म समान स्तर की चर्चा पैदा नहीं कर सकती है और ना ही समान व्यवसाय कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रत्येक फिल्म का अपना एक क्षण होता है। मोटवानी ने आगे कहा कि कोई भी फिल्म हो वह उस सफलता को दोहरा नहीं सकती और न ही शाहरुख खान की इंडस्ट्री में कोई जगह ले सकता है।

यह भी पढ़ें: Kiara Advani: कियारा-सिद्धार्थ ने शादी से पहले क्यों छिपाए रखा रिश्ता? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ बताई वजह
विज्ञापन


एक साल में 10 फिल्में करें रिकॉर्ड पार
निर्माता ने आगे कहा कि साल में लगभग 10 फिल्में ऐसी होनी चाहिए जो बॉक्स ऑफिस के आकड़े पार करें। ऐसा तभी हो सकता है जब फिल्मों की संख्याओं को छोड़कर मानकों पर ध्यान दिया जाए। मोटवानी ने कहा कि एक साल में अधिक कमाई करने वाली कम से कम 10 फिल्में ऐसी हों जो बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ अधिक कमाई कर सके।
विज्ञापन


बैनर एंडोलन फिल्म्स के इन प्रोजेक्ट्स में की साझेदारी
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्रमादित्य मोटवानी के बैनर एंडोलन फिल्म्स ने दो प्रोजेक्ट्स के लिए स्टूडियो अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी की है, जिसमें 'इंदिरा इमरजेंसी' नाम की डॉक्यू-सीरीज भी शामिल है। इसके अलावा, वह सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की लिखी किताब 'ब्लैक वारंट - कन्फेशन्स ऑफ ए तिहाड़ जेलर' के सीरीज रूपांतरण पर भी सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें: Kunal Kapoor: ये हैं रंग दे बसंती के 'अशफाकउल्ला', बच्चन परिवार से क्या है इनका कनेक्शन?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें