फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravindra Peepat: निर्देशक रविंद्र पीपट का हुआ निधन, इन फिल्मों का किया था निर्देशन

Sat, 14 Oct 2023 07:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रविंद्र पीपट की पहली फिल्म लावा थी। यह साल 1985 में आई थी। इसमें राज बब्बर के साथ डिंपल कपाड़िया, आशा पारेख और राजीव कपूर समेत कई अन्य सितारे मौजूद थे।
विज्ञापन
रविंद्र पीपट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। निर्देशक रविंद्र पीपट अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह कैंसर से पीड़ित थे। जानकारी के अनुसार सोमवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी बाद उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा। निर्देशक की बारहवीं उनके पैतृक स्थान खन्ना (पंजाब) में होगी। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया। उन्हें काश आप हमारे होते, लावा, कैद में है बुलबुल और घर आया परदेसी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

Michael Douglas: सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं माइकल डगलस, जाहिर की खुशी

 

लावा से हुई शुरुआत
फिल्मों में निर्देशन की शुरुआत रविंद्र ने फिल्म लावा से की थी। यह फिल्म साल 1985 में आई थी। इसमें राज बब्बर के साथ डिंपल कपाड़िया, आशा पारेख और राजीव कपूर समेत कई अन्य सितारे मौजूद थे। इसके निर्देशक के अलावा उन्होंने फिल्म को अनीस बज्मी और विनय शुक्ला के साथ मिलकर लिखा भी था।
Sunny Deol: सनी देओल ने किया शराब नहीं पीने की वजह का खुलासा, बोले- यह बहुत कड़वी होती है और बहुत बदबू आती है

इन फिल्मों का किया निर्देशन
इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म साल 1988 में वारिस रिलीज हुई। फिल्म में स्मिता पाटिल के साथ राज बब्बर, अमृता सिंह, राज किरण जैसे सितारे भी नजर आए। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। आईएमडीबी पर फिल्म को 6.8 रेटिंग मिली है। इसके बाद साल 1989 में उनकी फिल्म लाल दुपट्टा मलमल का, 1992 में कैद में है बुलबुल, 1993 में घर आया परदेसी, 1994 में आओ प्यार करें और कचहरी जैसी फिल्में रिलीज हुईं। 
Leo: 'लियो' की रिलीज से पहले लोकेश कनगराज ने दर्शकों से की खास अपील, बोले- शुरुआती 10 मिनट बिल्कुल न छोड़ें
विज्ञापन

पंजाबी इंडस्ट्री में भी थे स्क्रीय
फिल्मों के अलावा वह टीवी सीरीज वंश का निर्देशन भी कर चुके हैं, जो साल 1995 में प्रसारित हुआ था। इसके अलावा उन्होंने काश आप हमारे होते, अपनी बोली अपना देश जैसी फिल्में बनाईं। रविंद्र पंजाबी इंडस्ट्री में सक्रीय थे। पता नहीं रब्ब केहदेंयां रंगां च राजी, वेलकम टू पंजाब और पंजाब बोलदा जैसी पंजाबी फिल्मों का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है।
Rohan Mehra: रोहन को नहीं मिला स्टार किड होने का फायदा, बोले, बढ़िया बोहनी के बावजूद लगातार चलता रहा संघर्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें