फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhavi Mittal: छवि मित्तल के पैर में हुआ फ्रैक्चर, फैंस के साथ साझा किया हेल्थ अपडेट

Sun, 22 Oct 2023 04:01 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री छवि मित्तल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले साल ब्रेस्ट कैंसर के पीड़ित होने का खुलासा करने के बाद से ही छवि मित्तल किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती हैं।
विज्ञापन
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री छवि मित्तल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले साल ब्रेस्ट कैंसर के पीड़ित होने का खुलासा करने के बाद से ही छवि मित्तल किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती हैं। लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस के साथ कोई ना कोई दुर्घटना हो रही हैं। 

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले छवि को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद एक्ट्रेस के पैर में चोट लग गई थी, जिसके कारण उनको चलने फिरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब छवि ने अपनी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर की हैं। 

छवि मित्तल ने अपने लेटेस्ट व्लॉग की एक झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी रीकवरी के बारे में बात की है। एक्ट्रेस वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि, बहुत से लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि, आप ड्राइविंग कैसे कर रही हैं, आप वर्कआउट कैसे कर पा रही है, फ्रैक्चर के साथ। तो पहली चीज तो ये की मुझे मेटाटार्सल फ्रैक्चर है। ये बिल्कुल टोज के पास होता है इसके लिए किसी भी कास्ट की जरूरत नही पड़ती।
विज्ञापन

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि- "मुझे हेयरलाइन फ्रैक्चर है। इसके लिए मुझे किसी कास्ट की जरूरत नहीं है और ये मेरे लिए बहुत अच्छी बात हैं। क्योंकि इसकी वजह से मैं शूज पहन पा रही हैं। मैं इधर-उधर चलने का काम भी कर पा रही हूं।डॉक्टर ने भी मुझे कहा है कि जिस चीज से मुझे दर्द नहीं हो रहा मैं वो काम कर सकती हूं। मैं अपरबॉडी एक्सरसाइज कर सकती हूं। मुझे सिर्फ चलने मैं दर्द हो रहा है। अभी एक हफ्ता हो चुका है और 3, 4 हफ्ते और बचे हैं इतने दिन में सब ठीक हो जाना चाहिए'। 

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में करोड़ों कमाती हैं फाल्गुनी पाठक, एक इवेंट की इतनी फीस लेती हैं डांडिया क्वीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें