'बिग बॉस 16' को खत्म हुए लंबा अरसा बीत गया है लेकिन इसमें बने दोस्त आज भी साथ हैं। सभी ने मिलकर वीकेंड इंजॉय किया है। फराह खान ने कई वीडियो और फोटो पोस्ट की हैं। हालांकि इस दौरान अहम सदस्य अब्दु रोजिक गायब रहे। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर ने इस बात को जाहिर जरूर किया कि वो छोटा भाईजान को कितना मिस कर रही हैं। बता दें कि अभी वो काम के सिलसिले में देश के बाहर हैं।
फराह खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मंडली रीयूनियन। सालभर हो चुके हैं। और अभी भी ये अच्छे दोस्त हैं। और मैं अभी भी अंदर की कहानियों को पसंद कर रही हूं। अब्दू तुम बहुत याद आओगे। ऐसा ब्रंच कभी नहीं होगा।' इंस्टा स्टोरी में फराह खान ने लिखा, 'असली दोस्त।' वहीं, सुंबुल तौकीर खान ने भी फोटोज शेयर कीं। उन्होंने लिखा, 'हमेशा और हमेशा के लिए।' वहीं, साजिद और निमृत ने फराह खान को इस ब्रंच के लिए शुक्रिया कहा।
बता दें कि बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर, निमृत कौर, एमसी स्टैन, साजिद खान और अब्दु रोजिक का एक ग्रुप था। इस ग्रुप को मंडली कहकर बुलाते थे। सभी की दोस्ती को फैंस ने बहुत पसंद किया था। बिग बॉस से निकलने के बाद भी सभी को कई बार साथ में चिल करते हुए देखा गया। वहीं, इन फोटोज को देखने के बाद फैन्स की भी यादें ताजा हुईं। एक यूजर ने लिखा, 'ये इकलौका दोस्तों का ग्रुप है, जिसे मैं पसंद करता हूं। बिग बॉस में आप लोगों की बहुत याद आती है।'
यह भी पढ़ें: 'यारियां 2' के लिए डेढ़ साल तक डाइट पर रहे मीजान, बोले- एक्टर को हमेशा तैयार रहना पड़ता है