क्रिस गेथिन सेलिब्रिटी ट्रेनर हैं। क्रिस ने ऋतिक रोशन और विक्की कौशल जैसे बॉलीवुड सितारों के साथ करीब से काम किया है। हाल ही में, ट्रेनर क्रिस ने एक बातचीत के दौरान दोनों अभिनेताओं के साथ काम करने के बारे में बात की। उन्होंने विक्की और ऋतिक को लेकर कहा कि दोनों ही काम के प्रति बहुत अच्छे हैं। वहीं, गेथिन ने ऋतिक के साथ अपने लंबे समय के जुड़ाव के बारे में बात की और कहा कि वह केवल उन लोगों के साथ काम करते हैं, जिनके साथ वे अच्छे से जुड़ सकते हैं।
क्रिस ने विक्की कौशल के लिए कही यह बात
क्रिस से दोनों अभिनेताओं के बीच कोई खास अंतर के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, 'विक्की की बात करें, तो वे ज्यादा नहीं सोते हैं। जॉन अब्राहम भी विक्की की तरह ही थे, उनकी ये आदत बहुत अच्छी हैं।' विक्की की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'उनके जैसा व्यक्ति मैंने आज तक नहीं देखा हैं। वे सभी से बहुत अलग हैं और मुझे नहीं लगता कि वे बहुत लोगों को न कहना पसंद करते होंगे। यदि निर्देशक चाहे, तो वे विक्की के साथ किसी भी समय तक काम कर सकते हैं। विक्की कभी-कभी बस चार घंटे की नींद ही लेते हैं, लेकिन आपको कभी पता नहीं चलेगा कि वे थके हुए हैं।'
यह भी पढ़ें: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का पहला गाना रिलीज, 'लाल पीली अंखियां' में जमकर थिरके शाहिद-कृति
ऋतिक के लिए सोना जरूरी
ऋतिक रोशन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वे विक्की से बिल्कुल अलग हैं। नींद की कमी से उन्हें चोट लगने की संभावना बहुत अधिक होती है। नींद पूरी ना होने पर उनके शरीर में इतनी सूजन हो जाती थी। उनके लिए सोना बहुत जरूरी है। मैं ऋतिक को सप्ताह में छह दिन ही ट्रेनिंग दे सकता हूं, भले ही वह इस वर्ष 50 वर्ष का हो गए हों। विक्की के साथ मैं सप्ताह में अधिकतम पांच दिन काम कर सकता हूं, क्योंकि वे मुझे परेशान करते हैं।'
ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी हैं। वहीं, विक्की की बात करें, तो अभिनेता हाल ही में 'सैम बहादुर' की बायोपिक में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था।
यह भी पढ़ें: बढ़ती जा रहीं 'अन्नपूर्णानी' के निर्माताओं की मुश्किलें, नयनतारा समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज