फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF पर ‘विवादित टिप्पणी: दिलीप घोष ने अपर्णा सेन को बताया देशद्रोही, कहा- ये लोग देश से शोहरत कमाते हैं और...

Sat, 20 Nov 2021 11:40 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिलीप घोष ने एएनआई से कहा- वे देशद्रोही हैं... देश के पक्ष में जो कुछ भी है, वे उसका विरोध करते हैं। चाहे भारतीय परंपरा हो या हिंदुत्व। ये वही लोग हैं जो देश से शोहरत, दौलत कमाते हैं।
 
विज्ञापन
दिलीप घोष, अपर्णा सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्म श्री पुरस्कार विजेता अपर्णा सेन ने बीते सोमवार को कोलकाता के प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में BSF पर टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों को कथित रूप से ‘बलात्कारी’ और ‘हत्यारा’ कहा था। इस बयान के बाद सेन को बीजेपी नेता अनिर्बान गांगुली ने कानूनी नोटिस भेजा।

विज्ञापन


अब इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिलीप घोष ने एएनआई से कहा- वे देशद्रोही हैं... देश के पक्ष में जो कुछ भी है, वे उसका विरोध करते हैं। चाहे भारतीय परंपरा हो या हिंदुत्व। ये वही लोग हैं जो देश से शोहरत, दौलत कमाते हैं।
 

सीमा सुरक्षा बल का अधिका क्षेत्र बढ़ाया गया
पश्चिम बंगाल विधानसभा ने मंगलवार को केंद्र के एक फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। इस फैसले में केंद्र ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया है। इसके खिलाफ प्रस्ताव पेश किए जाने के दौरान बंगाल भाजपा के नेताओं ने जमकर हंगामा किया था और विरोध किया था। इसके एक दिन बाद सदन में सीबीआई और ईडी के दो अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पारित किया गया था। उधर पंजाब ने इस संबंध में पहले ही विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर इस फैसले को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

अपर्णा सेन - फोटो : amar ujala, mumbai
क्या कहा था अपर्णा सेन ने
अपर्णा सेन ने अपने बयान में कहा थआ सेना को जितनी शक्ति मिलनी चाहिए उससे अधिक दी जा रही है। उन्होंने बंगाल सरकार से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बारे में सोचने का भी आग्रह किया था ताकि वे अपनी पसंद के अनुसार व्यापार और खेती कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें