हुआ ये था कि अमिताभ बच्चन जब गोवा में अपनी फिल्म ‘पुकार’ की शूटिंग कर रहे थे तब उनके साथ रणधीर कपूर भी थे। उन दिनों अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए लोग शूटिंग लोकेशन पर पहुंच जाते थे और गोवा में फिल्म ‘पुकार’ के सेट पर भी ऐसा ही हुआ। यहां पर अभिनेता को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच गए। रणधीर ने जब यह नजारा देखा तो उन्होंने अमिताभ बच्चन को एक नया नाम दिया। तब उन्होंने अमिताभ को ‘सुप्रीमो’ कहा था।
यह भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan: बचपन की यादों से सियासी पारी खेलने तक, अमिताभ बच्चन का इलाहाबाद से रहा है गहरा नाता
रणधीर कपूर ने अमिताभ का यह नाम मस्ती मजाक में लिया था लेकिन जब ‘सुप्रीमो’ के बारे में मैगजीन एडिटर पम्मी बक्शी को पता चला तो उन्होंने अमिताभ के ऊपर एक कॉमिक बुक बनाने का फैसला लिया। इस बारे में जब उन्होंने बिग बी को बताया तो उन्हें भी यह आइडिया काफी पसंद आया, जिसके बाद इस कॉमिक बुक पर काम शुरू हो गया। इस आइडिया के साथ लेखक गुलजार साहब बतौर कॉमिक के स्क्रिप्ट सलाहकार जुड़ गए। वहीं, अमर चित्र कथा के लिए मशहूर चित्रकार प्रताप मलिक को चुना गया।
यह भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan: जानिए 80 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं बिग बी, अपनाते हैं यह रुटीन और डाइट प्लान
इस कॉमिक का नाम एडवेंचर ऑफ अमिताभ रखा गया और हिंदी में इसे ‘किस्से अमिताभ के’ दिया गया। इस कॉमिक को साल 1980 में प्रकाशित किया गया था। हर सुपरहीरो की तरह इस कॉमिक में अमिताभ के लुक को काफी अतरंगी बनाया गया। वह लाल कपड़े पहने हुए थे और आंखों पर बड़ा सा चश्मा था। कॉमिक में उनके दो दोस्त विजय और एंथनी दिखाए गए। इसके अलावा, उनके पास एक बाज भी था। बच्चों के बीच इस कॉमिक को खूब पसंद किया। लेकिन बाद में इसे प्रकाशित करना बंद कर दिया गया।