सेट पर देर से पहुंचती थीं रेखा
आपको बता दें कि रेखा और अमिताभ बच्चन ने पहली बार फिल्म 'दो अनजाने' में साथ काम किया। फिल्म में दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म भी दिलचस्प थी, लेकिन इस फिल्म के दौरान कुछ ऐसा भी था, जो अमिताभ बच्चन को रास नहीं आता था। दरअसल, अमिताभ बच्चन समय के पाबंद हैं। वह हमेशा सेट पर तय समय से भी पहले पहुंचते हैं। उनके बारे में यह बात मशहूर है कि कई बार वह सेट पर वॉचमैन से भी पहले पहुंच जाते हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी बिग बी जहां, समय से पहुंच जाते थे, वहीं रेखा अक्सर शूट पर लेट पहुंचतीं। यह सिलसिला लगातार चल रहा था और अमिताभ बच्चन को रेखा की यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती थी।
80 साल-80 किस्से: वक्त के पाबंद है अमिताभ बच्चन, कई दफा वॉचमैन से भी पहले पहुंचे सेट पर
रेखा ने सुधार ली आदत
अमिताभ बच्चन ने जब रेखा को उनकी देर से आने की आदत से रूबरू कराया और उन्हें वक्त पर आने की हिदायत दी तो रेखा यह सुनकर हैरान रह गईं। दरअसल, उनके साथ ऐसा पहली बार हुआ था, जब किसी को-स्टार ने उन्हें समय की अहमियत बताई हो। हालांकि, बिग बी की बात से रेखा हैरान जरुर हुईं थीं, लेकिन वह उनकी इस बात से काफी प्रभावित भी हुईं थीं। आखिरकार रेखा ने अमिताभ की कही बात मान ली और इसके बाद वह सेट पर हमेशा सही वक्त पर आने लगीं।
80 साल-80 किस्से: जानिए 80 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं बिग बी, अपनाते हैं यह रुटीन और डाइट प्लान