फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: बिग बॉस में हुई रेखा की एंट्री, एक्ट्रेस की आवाज में शूट होंगे प्रोमो

Wed, 18 Aug 2021 05:40 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस ओटीटी को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो चुका है। बिग बॉस के 15वें सीजन से पहले शो को खास बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस ओटीटी को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो चुका है। बिग बॉस के 15वें सीजन से पहले शो को खास बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। अब ऐसी खबर सामने आई है कि फैंस इसे देखना पसंद करेंगे। दरअसल, खबर है कि 'बिग बॉस' के घर में अभिनेत्री रेखा की एंट्री होने वाली है।

विज्ञापन


मालूम हो कि बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। वहीं, अब बिग बॉस 15 में सलमान के साथ रेखा का एक अहम रोल बताया जा रहा है। रेखा शो के प्रोमो में एक पेड़ के लिए स्पेशल वॉइस ओवर करेंगी। शो के बारे में बोलते हुए रेखा ने कहा- बिग बॉस एक नायाब शो है। इसमें ड्रामा, एक्शन, फन और रोमांच है. इस शो से आप जिंदगी का क्रैश कोर्स कर सकते हैं। अगर कोई धैर्य से और शांति से रहा तो वो अपना बेस्ट दिखा सकता है। मैं इस शो में एक बोलने वाले पेड़ के लिए वॉइस ओवर देने जा रही हूं। जिसे सलमान खान 'विश्वसुंत्री' कहकर पुकारते हैं।

ऐसा भी कहा जा रहा कि रेखा ने पहले से ही जुहू स्टूडियो में इसके लिए डबिंग कर ली है। बता दें कि रेखा इससे पहले मशहूर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में के प्रोमो में भी नजर आई थीं। रेखा इससे पहले टीवी के कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें