फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: रानी चटर्जी ने प्रशंसकों को दी खुद से इश्क करने की सलाह, सात महीने में हुआ था ब्रेकअप

Wed, 29 Sep 2021 08:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ और अपने बेबाक अंदाज के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ और अपने बेबाक अंदाज के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर लोगों को 'इश्क' से जुड़ी सलाह दी है। दरअसल, उन्होंने अपने ब्रेकअप के 7 महीने बाद ये सलाह दी।

विज्ञापन

 
रानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'खुद से इश्क हो तो अच्छा है इंसान खुद को धोखा कभी नहीं देता है।' इन तस्वीरों में वह काफी कूल नजर आ रही हैं। तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह डांस क्लास या जिम की फोटो है। कैजुअल ड्रेस में शेयर की गई एक्ट्रेस की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वह लगातार इन तस्वीरों को लाइक और इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
 

बता दें कि करीब सात महीने पहले रानी चटर्जी का फरवरी, 2021 में ब्रेकअप हो गया था। अभिनेत्री टीवी एक्टर मनदीप बामरा के साथ रिलेशन में थीं। वह इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं और उनके घर में शादी की तैयारी भी चल रही थी। वह इस साल अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी भी करने वाली थीं। लेकिन, रिश्ते के इस तरह टूटने से वह भी काफी टूट गई थीं। 
विज्ञापन

रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'वह लव कम अरेंज मैरिज करना चाहती हैं। उन्होंने परिवार के कहने के बाद ही वैलेंनटाइन्स डे के मौके पर प्यार का इजहार किया था।' हालांकि, अब रानी अपने पुराने रिश्ते से ऊपर उठ चुकी हैं और फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें