फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखा- हैप्पी बर्थडे माय लाइफ...

Wed, 29 Sep 2021 05:31 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें उनके दोस्त और परिवार के लोग बधाईयां दे रहे हैं।
आलिया भट्ट ने बेहद खास अंदाज में रणबीर को जन्मदिन की बधाई दी है।
आलिया ने फोटो के साथ लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे माय लाइफ'।
विज्ञापन
रणबीर कपूर बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर और आलिया जोधपुर में क्वालिटी टाइम बिताने के बाद मुंबई वापस लौट आए हैं। रणबीर जोधपुर में अपना 39वां जन्मदिन मनाने गए थे। इस मौके पर उन्हें उनके दोस्त और परिवार के लोग बधाईयां दीं। सुबह से ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों की लाइन लगी रही। लेकिन इस बीच अब आलिया भट्ट ने बेहद खास अंदाज में रणबीर को जन्मदिन की बधाई दी। आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर का हाथ थामे एक तस्वीर को पोस्ट किया है। इस तस्वीर में आलिया रणबीर के कंधे पर अपना सिर रखे हुए है और दोनों डूबते हुए सूरज को देख रहे हैं। 
विज्ञापन

इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही आलिया ने रणबीर को रोमांटिक अंदाज में विश किया है। आलिया ने फोटो के साथ लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे माय लाइफ'। बता दें कि रणबीर कपूर अपने बर्थडे पर आलिया भट्ट के साथ जोधपुर में थे। दोनों साथ में कुछ अच्छा वक्त गुजारते नजर आए। आलिया ने इस दौरान अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।  उनकी तस्वीरें वायरल होने पर लोग कयास लगा रहे थे कि वे अपना वेडिंग वेन्यू देखने गए हैं।
 
विज्ञापन

रणबीर कपूर बर्थडे - फोटो : अमर उजाला मुंबई
रिद्धिमा कपूर शेयर की फोटो
रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा कपूर ने लिखा है-'मेरे रॉकस्टार भाई को जन्मदिन की बधाई तुम्हें बहुत सारा प्यार'
रिलीज हुआ शमशेरा लुक
रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'शमशेरा' में नजर आएंगे। आज उनके जन्मदिन के मौके पर यशराज फिल्म्स ने उनका लुक रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही वह 'एनिमल' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें