भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुके हैं। यहां तक की उनकी फिल्में रिलीज से पहले ही हिट मानी जाती हैं। फिल्मों के साथ साथ खेसारी भोजपुरी एल्बम में भी काम करते हैं। दरअसल, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी एल्बम से ही की थी। ऐसे में उनका जुड़ाव भोजपुरी एल्बम से साफ दिखाई देता है। हाल में ही उनका नया गाना 'सईंया के रोटी' रिलीज हो गया और रिलीज के साथ ही गर्दा उड़ा दिया है। इस गाने में उनका साथ रानी ने दिया है। खेसारी और रानी की जोड़ी ने गाने में जबरदस्त धमाल मचाया है। दोनों ने अपने बेहतरीन डांस से दर्शकों के दिलों को जीतते नजर आ रहे हैं।
'सईंया के रोटी' गाना खेसारी लाल यादव और अनुपमा यादव ने गया है। एस4यू भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को अबतक 48 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स विशाल भारती ने लिखे हैं। जबकि इसका म्यूजिक वीडियो डायरेक्शन पावन पाल ने किया है। इस गाने के कोरियोग्राफ सम्राट अशोक हैं।
खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म आशिकी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे दिखेंगी। खासबात है कि फिल्म में खेसारी का एक्शन अवतार में होंगे। इस फिल्म में उन्होंने कई शानदार स्टंट किए हैं। इसके साथ ही खेसारी 'डोली साजा के रखना', 'सबका बाप अंगूठा छाप' और 'विधाता' नामक फिल्मों में काम कर रहे हैं।