फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2: टाइगर 3 की रिलीज से पहले वॉर 2 पर आया बड़ा अपडेट, जानकर जूनियर एटीआर के फैंस हो जाएंगे खुश

Sat, 11 Nov 2023 08:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जूनियर एनटीआर जनवरी में अपनी भूमिका की शूटिंग शुरू करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि जूनियर एनटीआर देवारा भाग एक को पूरा करने के बाद फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
वॉर 2 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु अभिनेता जूनियर एनटीआर फिल्म वॉर 2 के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में दर्शकों को हैरतअंगेज स्टंट देखने को मिलने वाले हैं। जबसे इस फिल्म का एलान हुआ है, तभी से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन

Jared Leto: संगीतकार जेरेड लेटो ने किया खतरनाक स्टंट, 102 मंजिला इमारत पर चढ़ने का वीडियो हुआ वायरल

 

खुद ही करेंगे एक्शन सीन
बताया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर जनवरी में अपनी भूमिका की शूटिंग शुरू करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि जूनियर एनटीआर देवारा भाग एक को पूरा करने के बाद फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बनेंगे। इस रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि फिल्म में अभिनेता अपने एक्शन सीन खुद ही करेंगे और इसके लिए किसी भी बॉडी डबल की मदद नहीं लेंगे। इससे पहले आरआरआर के लिए भी वह ऐसा कर चुके हैं। फिलहाल अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म देवरा को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

स्पाई यूनिवर्स की छठवीं फिल्म है वॉर 2
गौरतलब है कि वॉर 2 वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है, जिसमें एक था टाइगर (2012), टाइगर जिंदा है (2017), वॉर (2019), पठान (2022) और आगामी टाइगर 3 (2023) जैसी पिछली फिल्में शामिल हैं। यह फिल्म टाइगर 3 की कहानी को जारी रखेगी और अंततः टाइगर बनाम पठान फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान के बीच बहुप्रतीक्षित टकराव की ओर ले जाएगी। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत वॉर, 2019 में रिलीज हुई और भारत में उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया।
Tiger 3: सलमान खान की फिल्म से पहले दिवाली पर रिलीज हुईं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, ताबड़तोड़ कमाई कर किया राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें