'बजरंगी भाईजान' फिल्म की 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। मुन्नी का यह डांस वीडियो देखकर फैंस हैरान भी हो रहे हैं कि वह इतनी जल्दी बड़ी हो गई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब हर्षाली ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भी वह अपने डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं।
हर्षाली 'गोरे- गोरे मुखड़े पे' गाने पर लगा रही हैं ठुमके
हर्षाली मल्होत्रा अपने नये डांस वीडियो में 'गोरे गोरे मुखड़े पे' गाने पर डांस कर रही हैं। उन्होंने लहंगा पहन रखा है और वह बहुत ही क्यूट लग रही हैं। उनका यह वीडियो उनके फैंस का दिल जीत रहा है। इस वीडियो को अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लगातार कमेंट आ रहे हैं। गौरतलब है कि हर्षाली मल्होत्रा ने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलोअर्स हैं।