फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar Song: जारी हुआ अक्षय कुमार का गाना 'शंभू', गायकी के साथ शानदार नृत्य करते दिखे अभिनेता

Mon, 05 Feb 2024 11:34 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार का गाना 'शंभू' आज रिलीज हो गया है। अभिनेता ने इस गाने में अपनी आवाज देने के साथ ही शानदार नृत्य करते दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वे लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक्टिंग के बाद खिलाड़ी कुमार ने अब गायकी से फैंस का मन मोहने की कोशिश की हैं। अक्षय कुमार का गाना 'शंभू' आज रिलीज हो गया है। अभिनेता ने इस गाने में अपनी आवाज देने के साथ ही शानदार नृत्य करते दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन


भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखे अक्षय 
इस गाने में अक्षय कुमार भगवान शिव के भक्त बने नजर आ रहे हैं। 'शंभू' गाने की  वीडियो की शुरुआत अक्षय के शानदार नृत्य के साथ होती  हैं। अक्षय दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। गाने में अभिनेता की लंबी जटाएं और शरीर पर टैटू, हाथों में त्रिशूल और रुद्राक्ष दिखाई दे रहे हैं। वह भगवान शिव की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आ रहे हैं। इस गाने पर अक्षय शानदार डांस कर रहे हैं। वहीं, अक्षय को आग से खेलते हुए राख से सने हुए डमरू घुमाते देखा जा सकता है। अक्षय कुमार के साथ सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोन्ट्रोसे ने इसे गाया है। गाने के कंपोजर भी विक्रम ही हैं। वहीं, इसका निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है।

यह भी पढ़ें: Jamie Lever: 'द जैमी लीवर शो' से धमाल मचाने को तैयार जॉनी लीवर की बेटी, जैमी ने की स्टैंडअप कॉमेडी शो की घोषणा
विज्ञापन




पहले भी कई गाने गा चुके हैं अक्षय
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शंभु में अक्षय कुमार की गायन प्रतिभा और नृत्य कौशल की सराहना की। एक यूजर ने कहा, 'अक्षय सर, शानदार लग रहे हैं। हर हर महादेव।' वहीं, दूसरे ने कहा, 'महादेव के इस गाने को सुनने के बाद रोंगटे खड़े हो गए।' एक अन्य ने कहा, 'कितना शक्तिशाली भक्ति गाना है।' 
यह पहला मौका नहीं है, जब अक्षय कुमार ने किसी गाने में अपनी आवाज दी है। इससे पहले भी वे गायकी में अपना हुनर दिखा चुके हैं। फिल्म 'टशन' के एक गाने में उन्हें सुना जा चुका है। इसके अलावा वह'स्पेशल 26' के एक गाने 'मुझ में तू' गाने को भी गा चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Crakk: 'क्रैक' के नए पोस्टर में अर्जुन रामपाल से भिड़ते नजर आए विद्युत जामवाल, फिल्म के ट्रेलर पर भी आया अपडेट

इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो, 'मिशन रानीगंज' के बाद अक्षय कुमार जल्द ही 'बड़े मिया छोटे मियां' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इस साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें