फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: मां सुष्मिता के नक्शे कदम पर चलने को तैयार हैं रेनी, अभिनेत्री बोली- 'तैयारी चालू है'

Mon, 05 Feb 2024 10:01 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनकी बड़ी बेटी रेनी अपनी मां के नक्शे कदम पर चलने की तैयारी कर रही हैं।
 
विज्ञापन
सुष्मिता सेन, रेनी सेन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुष्मिता सेन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के जरिए सुर्खियां बटोरती हैं। सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं, रेनी और अलीसा। अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनकी बड़ी बेटी रेनी अपनी मां के नक्शे कदम पर चलने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन


सफल अभिनेत्री बनना चाहती हैं रेनी 
सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी रेनी को लेकर कहा, 'रेनी एक सफल अभिनेत्री बनना चाहती हैं। अभिनेत्री अभी अपने अभिनय कौशल को निखारने में लगी हैं। मुझे लगता है मेरी बेटी बहुत अच्छी अभिनेत्री होंगी। रेनी कि तैयारी चालू है।' सुष्मिता सेन की बेटी रेनी ने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2021 में शार्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' से की थी। 

यह भी पढ़ें: Grammy Awards 2024: ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत की बड़ी जीत, शंकर महादेवन-जाकिर हुसैन ने अपने नाम किया पुरस्कार
विज्ञापन


'ताली' में महामृत्युंजय मंत्र को दी अपनी आवाज 
रेनी अभिनय के साथ-साथ सिंगिंग भी करती हैं, उन्होंने सुष्मिता की वेब सीरीज 'ताली' में महामृत्युंजय मंत्र को भी अपनी आवाज दी थी। पिछले साल की शुरुआत में नी ने अडेल के हिट गाने 'सेट फायर टू द रेन' का एक कवर अपलोड किया था, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स से प्रशंसा मिली थी। वहीं, रेनी की मां सुष्मिता सेन ने भी उनकी तारीफ की थी। रेनी ने अपनी मां को सबसे बड़ी ताकत और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया, जिसकी उन्हें जरूरत थी।
विज्ञापन


सुष्मिता सेन का वर्कफ्रंट 
सुष्मिता सेन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'आर्या' की तीसरी किस्त 'आर्या 3' रिलीज हुई है। इसमें एक्ट्रेस के अलावा सिकंदर खेर और चंद्रचूड़ सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इस सीरीज में दर्शकों को सुष्मिता का किरदार बेहद पसंद आया। फैंस को अब इस सीरीज के अंतिम एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है, जिसका प्रीमियर 9 फरवरी, 2024 को डिज्नी हॉटस्टार पर होने वाला है।


यह भी पढ़ें: Sunday Box Office: वीकेंड पर 'फाइटर' ने की शानदार कमाई, बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान' का कमाल जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें