फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: बाबिल ने अपने दिवंगत पिता इरफान खान को ऐसे किया याद, खुद को बताया 'मकबूल का बांबी'

Mon, 04 Oct 2021 04:40 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान ने उन्हें सोशल मीडिया पर याद किया है। बाबिल खान ने अपने पिता के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है। जिस पर उनके फैंस काफी प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान ने उन्हें सोशल मीडिया पर याद किया है। बाबिल खान ने अपने पिता के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है। जिस पर उनके फैंस काफी प्यार बरसा रहे हैं। इस तस्वीर में बाबिल अपने पिता इरफान खान के साथ दिख रहे हैं और उन्होंने पिता के कंधों को पकड़ रखा है। बाबिल के फैंस इस तस्वीर को खूबसूरत बता रहे हैं और इस पर जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस तस्वीर पर दिल वाला इमोजी बनाया है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि बाबिल खान  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने दिवंगत पिता की याद में उनके पुराने फोटोज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं। इस नई तस्वीर में बाबिल अपने दिवंगत पिता के साथ कैमरे की तरफ देख रहे हैं। वो तस्वीर में मासूम और क्यूट लग रहे हैं। बाबिल ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘मकबूल के बांबी के किस ने हाथ डाल?’

 

विज्ञापन

इससे पहले भी बाबिल ने अपने पिता के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं हैं। वो अक्सर पिता के साथ अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीरों को साझा करते हैं और उनको याद करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने छोटे भाई अयान खान के साथ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में वो एंजॉय करते दिख रहे थे। पहली फोटो में दोनों भाई एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते हुए दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अयान स्कूटर पर खड़े हैं और बाबिल स्कूटर का हैंडल पकड़े हुए हैं। इन थ्रोबैक तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘ये नन्हा मुनक्का अब बड़ा हो गया है और अब जब चाहे मुझे पीटा है।’



बाबिल जल्द ही फिल्म ‘कला’ में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। बाबिल की पिता के साथ शेयर की गई तस्वीर को 1 लाख 62 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें