फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shark Tank India 3: अश्नीर ग्रोवर ने शो के आगामी सीजन के प्रोमो पर किया कटाक्ष, 12 शार्क को लेकर की ये टिप्पणी

Sun, 05 Nov 2023 10:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतपे के संस्थापक अश्नीर ग्रोवर ने आज रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शार्क टैंक इंडिया के सीजन 3 का प्रोमो साझा किया है। इसके साथ में उन्होंने शो पर कटाक्ष करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। 
विज्ञापन
भारतपे के संस्थापक अश्नीर ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतपे कंपनी के संस्थापक और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व शार्क अश्नीर ग्रोवर ने रविवार को शार्क टैंक के आगामी सीजन को लेकर को लेकर कटाक्ष किया है। क्योंकि शो की तीसरे सीजन में निवेशकों के मौजूदा पैनल में नए नाम जोड़े गए हैं,  जिन्हें शो में 'शार्क' के नाम से जाना जाता है। अश्नीर ने शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 के प्रोमो और शो में आने वाली शार्क की संख्या पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन


अश्नीर ग्रोवर ने शो के प्रोमो पर की टिप्पणी
भारतपे के संस्थापक अश्नीर ग्रोवर ने आज रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शार्क टैंक इंडिया के सीजन 3 का प्रोमो साझा किया है। इसके साथ में उन्होंने शो पर कटाक्ष करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। अश्नीर ने लिखा, 'शार्क टैंक 3 और शार्क टैंक 4 के लिए शार्क का 'ऑडिशन' है! जीवन में एक सबक है, जो चीज पहले ही हल हो चुकी है उसे मत बदलो और उसे अनावश्यक समस्या मत बनाओ। कामना है कि मात्रा गुणवत्ता का समाधान कर दे!' 



सीजन 3 में नजर आएंगे 12 शार्क
अश्नीर ग्रोवर अपने इस ट्वीट में शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 की संख्या का जिक्र कर रहे थे जो कि 12 तक बढ़ गई है। शार्क टैंक इंडिया के आधिकारिक एक्स हैंडल ने शो का प्रोमो साझा किया है। प्रोमो में दावा किया गया कि नए सीजन में शार्क की संख्या 6 से 12 हो गई है। कैप्शन में लिखा है, 'इस नए सीजन में, दांव अधिक होने जा रहा है, टैंक में 12 शार्क के साथ!'  
विज्ञापन


अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए पति केएल राहुल
विज्ञापन


नए शार्क के रूप में नजर आएंगे ये उद्यमी
शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 के 6 नए शार्क के रूप में रितेश अग्रवाल, वरुण दुआ, दीपिंदर गोयल, अजहर इकबाल, राधिका गुप्ता और रोनी स्क्रूवाला सामिल हुए हैं। बता दें कि जब शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 की घोषणा हुई तो कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे अश्नीर को शार्क के रूप में वापस चाहते हैं। ऐसे में कई यूजर्स अश्नीर की इस टिप्पणी पर कमेंट कर रहे हैं।  

Amala Paul: ब्वॉयफ्रेंड जगत संग शादी के बंधन में बंधी अमला पॉल, कोच्चि में लैवेंडर-थीम के साथ कपल ने रचाई शादी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें