फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: 'मुझ पर अभी और आरोप लगेंगे...,' रेव पार्टी विवाद के बीच एल्विश यादव का नया पोस्ट वायरल

Sun, 05 Nov 2023 08:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एल्विश यादव पर रेव पार्टी के लिए कथित तौर पर सांप के जहर की आपूर्ति करने का आरोप लगा है। इसी बीच यूट्यूबर का नया पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। एल्विश पर नोएडा में आयोजित एक रेव पार्टी के लिए, कथित तौर पर सांप के जहर की आपूर्ति करने का आरोप लगा। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एल्विश अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दे चुके हैं। वहीं, आज उन्होंने वापस से सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक पोस्ट साझा किया है, जो उनकी वर्तमान मन: स्थिति को दर्शाता है। 

एल्विश यादव का नया पोस्ट वायरल 

एल्विश यादव का कहना है कि वह हर चीज के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है। एल्विश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'नाम के साथ बदनामी भी आती है, जलने वाले भी बढ़ते हैं, और मैं हैरान नहीं होऊंगा कि आने वाले समय पर मुझपे और भी इल्जाम लगेंगे। मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है, श्री राम जी पर भरोसा है। ये टाइम भी जल्दी बीतेगा।' 

विज्ञापन


Priyanka Chopra: 'मुझे एहसास हुआ, जिंदगी छोटी है...,' पिता के निधन के बाद ऐसे बदल गई प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी

एल्विश यादव पर लगे आरोप 

रिपोर्ट के मुताबिक, रेव पार्टियों में सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पार्टियों में जहर सप्लाई करने के लिए वे मोटी रकम वसूलते थे। छापेमारी में नौ सांपों को भी बचाए जाने की जानकारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान के व्यवहार के फैन हुए लोग, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

कोटा पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ा

रेव पार्टी में सांप का जहर इस्तेमाल करने के आरोप में नोएडा पुलिस जिस एल्विश यादव को ढूंढ रही है, उसे राजस्थान की कोटा ग्रामीण पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कोटा ग्रामीण पुलिस ने एल्विश को डिटेन किया था, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उमेश मिश्रा ने कहा कि एल्विश हमारे यहां वांछित इसलिए छोड़ दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें