फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Parchure: अतुल परचुरे के निधन पर अर्जुन कपूर से लेकर रेणुका शहाणे तक, इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 15 Oct 2024 08:49 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में 14 अक्तूबर निधन हो गया। अतुल पिछले कुछ सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। अतुल के निधन पर कई दिग्गज बॉलीवुड सितारों ने श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
अतुल परचुरे - फोटो : इंस्टाग्राम @atulparchure
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में 14 अक्तूबर निधन हो गया। अतुल पिछले कुछ सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। अतुल का अंतिम संस्कार आज यानी 15 अक्तूबर को 11 बजे शिवाजी पार्क पर होगा। अतुल के निधन पर कई दिग्गज बॉलीवुड सितारों ने श्रद्धांजलि दी है। अतुल को बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन

अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
अर्जुन कपूर ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अतुल परचुरे को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मुझे कभी उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला। मुझे हमेशा उनके किरदार पसंद आते थे। वह की सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

अतुल परचुरे- रेणुका शहाणे - फोटो : इंस्टाग्राम @renukash710
रेणुका शहाणे ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने सोशल मीडिया पर अतुल परचुरे के साथ फोटो साझा की। उन्होंने लिखा, 'अतुल मित्र'।   

सुप्रिया पिलगांवकर- अतुल परचुरे - फोटो : इंस्टाग्राम @supriyapilgaonkar
सुप्रिया पिलगांवकर ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अतुल परचुरे को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, प्रिय मित्र ऐसा नहीं होना चाहिए था। तुमने लड़ाई लड़ी। तुमने बहुत कुछ झेला भी। मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगी। तुम्हारी वो मुस्कान हमेशा याद आएगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

अभिनेता अतुल परचुरे का 57 वर्ष की आयु में निधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सचिन पिलगांवकर ने भी जताया शोक
अभिनेता सचिन पिलगांवकर ने भी अतुल को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, 'अतुल परचुरे जैसा कलाकार और दोस्त को खोना बहुत ही दुखदाई है। मैं उसे कभी भूल नहीं पाउंगा। भावपूर्ण श्रद्धांजलि'।

सीएम शिंदे ने भी दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने अतुल परचुरे को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, ‘हमेशा अंतर्मुखी रहने वाले क्लासिक अभिनेता अतुल परचुरे का असामयिक निधन दुखद है। अतुल परचुरे ने अपने शानदार अभिनय करियर की शुरुआत बच्चों के थिएटर से की थी। उन्होंने नाटक, फिल्म और धारावाहिक तीनों ही क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में भी बेहतरीन किरदार निभाए हैं। उनके जाने से मराठी ने एक क्लासिक अभिनेता खो दिया है। इस क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती। परचुरे के हजारों प्रशंसकों में से एक होने के नाते मैं परिवार के दुख में शामिल हूं। भगवान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। राज्य सरकार की ओर से मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’
 
विज्ञापन

अतुल परचुरे- सुजैन बर्नर्ट - फोटो : एक्स @suzanneberner
सुजैन बर्नर्ट ने भी दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट ने इंस्टाग्राम पर अतुल को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, हमारे दोस्त को आखिरी प्रणाम और श्रद्धांजलि। अखिल और मैंने अतुल के साथ काम किया है। वह अपने आप में एक बड़ा सितारा है। अच्छे, विचारशील और बहुत अच्छे अभिनेता...ओम शांति।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें