अर्जुन ने कही ये बात
अर्जुन कपूर ने अपनी एक तस्वीर साझा की, इस तस्वीर में उन्होंने हुडी पहनी है और वो कांच के ग्लास से बाहर की तरफ देख रहे हैं। अर्जुन ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन के साथ लिखा, 'जन्मदिन के दौरान मैं किसी सोच में डूबा हुआ था उसी दौरान ये तस्वीर ली गई। एक साल में कितना कुछ बदल जाता है। एक साल पहले मैं पूरी तरह से निराश-हताश, थका हुआ, भ्रमित था, लेकिन आज मैं नई ऊर्जा, दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी मुश्किल भरे रास्ते पर चलने के लिए तैयार हूं। आज मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया और मेरा हर मुश्किल वक्त में साथ दिया और मेरा ख्याल रखा।
हमेशा साथ देने के लिए मलाइका का किया शुक्रिया
इस पोस्ट में अर्जुन ने मलाइका के लिए भी खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा, 'मेरी बेबी हमेशा मेरे साथ खड़े होने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।' अर्जुन ने ये भी बताया कि उनकी ये तस्वीर मलाइका अरोड़ा ने खींची है। उन्होंने मलाइका को फोटो क्रेडिट देते हुए लिखा, 'वो मेरी जिंदगी का वो हिस्सा है जो मुझे खूबसूरत बनाती हैं। अर्जुन के इस पोस्ट को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर बहुत सारे लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं।