बता दें, नासिक ग्रामीण पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल के साथ शनिवार रात करीब 2 बजे इगतपुरी में रेव पार्टी में छापेमारी की थी। पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में ले लिया था। इन 22 लोगों में कई कलाकार और कोरियोग्राफर शामिल थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था। टीम ने इस पार्टी में से ड्रग्स और कुछ रुपये भी बरामद किए थे। इसमें मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हिना पांचाल भी शामिल थीं।
कौन हैं हिना पांचाल?
हिना पांचाल एक फिल्म एक्ट्रेस हैं जिन्हें हिंदी और मराठी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह अपने आइटम सॉन्ग 'बलम बंबई' और 'बेवड़ा बेवड़ा जालो मी टाइट' के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा साल 2019 में उन्होंने बिग बॉस मराठी में भी भाग लिया था। फरवरी 2020 में वह डेटिंग रियलिटी टीवी सीरीज 'मुझसे शादी करोगे' की भी प्रतिभागी रही हैं।
बॉलीवुड और ड्रग्स का पुराना नाता रहा है। पिछले कुछ समय से ड्रग्स मामले पर कई खुलासे होने के बाद पुलिस की अब सितारों पर भी पैनी नजर है। अब ड्रग्स मामले को लेकर पुलिस पहले से ज्यादा सख्त और सतर्क हो गई है। पुलिस ने कई बार बॉलीवुड के कई कलाकारों को ड्रग्स के साथ पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ड्रग्स का मामला सामने आया था और एनसीबी ने इसकी जांच शुरू कर दी थी।