हेनरी कैविल-नताली विस्कुसो, अर्गिल प्रीमियर
- फोटो : सोशल मीडिया
'आर्गाइल' इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्मों में से एक है। बीती रात सितारे लंदन में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए निकले। सितारों से सजे इस कार्यक्रम में कई दिग्गजों ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। प्रीमियर में ब्राइस डलास हॉवर्ड, दुआ लीपा और अन्य सितारे शिरकत करते देखे गए। वहीं, इस इवेंट में सबसे ज्यादा लाइमलाइट 40 साल के अभिनेता हेनरी कैविल ने बटोरी। इस दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड नताली विस्कुसो के साथ रेड कार्पेट पर पोज देते नजर आए।
लंदन प्रीमियर में हेनरी कैविल का जलवा
कैविल, आर्गाइल के लंदन प्रीमियर में हेनरी कैविल गहरे नीले रंग के सूट में बेहद स्मार्ट लगे। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड नताली विस्कुसो सफेद रंग के लंबे गाउन के ऊपर गोल्डन जैकेट पहनी काफी हसीन लगीं। इस जोड़ी ने कैविल की नेटफ्लिक्स फिल्म 'एनोला होम्स 2' के प्रीमियर के लिए अक्तूबर 2022 में न्यूयॉर्क शहर में रेड-कार्पेट पर अपनी शुरुआत की थी। विस्कुसो वर्टिगो एंटरटेनमेंट में एक टेलीविजन कार्यकारी हैं।
Fighter Screening: फाइटर को मिला एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद का साथ, शाहरुख ने लगाए चार चांद
'आर्गाइल' की कहानी
'आर्गाइल', जो 2 फरवरी को रिलीज होगी, मैथ्यू वॉन द्वारा निर्देशित और निर्मित एक जासूसी एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के सारांश के अनुसार, हॉवर्ड ने एली कॉनवे नामक एक लेखक की भूमिका निभाई है, जिसकी किताबें वास्तविक जीवन के जासूसी संगठन की गुप्त गतिविधियों को प्रतिबिंबित करना शुरू कर देती हैं।
RRR: 'फिल्म में जूनियर एनटीआर की सहायक भूमिका थी', आरआरआर के लेखक का दावा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'आर्गाइल' रिलीज डेट, स्टारकास्ट
'आर्गाइल' में कैविल ने ब्राइस डलास हॉवर्ड, सैम रॉकवेल, दुआ लीपा, एरियाना डेबोस, ब्रायन क्रैंस्टन, सैमुअल एल जैक्सन, कैथरीन ओ'हारा और जॉन सीना के साथ अभिनय किया है, जिसमें उन्होंने जासूसी उपन्यासों के केंद्र में काल्पनिक जासूस का चित्रण किया है। फिल्म, एप्पल टीवी प्लस पर वैश्विक स्तर पर स्ट्रीमिंग से पहले 2 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।