फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह में शामिल हुए अनुपम खेर, लगाए 'भारत माता' के नारे

Tue, 12 Sep 2023 04:42 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर एक बार फिर से अमृतसर के अटारी- वाघा बॉर्डर पर 'बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी' में शामिल होने पहुंचे। एक्टर ने इस मौके का एक शानदार वीडियो भी शेयर किया है। इस मौके पर अनुपम खेर ने जहां भारत मारा के लिए नारे लगाए, वहां माइक उठाकर गाते हुए माहौल को पूरा देशभक्ति वाले रंग से और भी रंगीन कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : social media
अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए काफी बड़ा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मेरे प्यारे भारतवासियों! प्रभु की कृपा से अब तक के बिताये जीवन में ऐसे बहुत से मौके आए हैं जब मैंने गर्व महसूस किया है। कभी अपनी उपलब्धियों पर और कभी देश की। पर जो भावना अटारी वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रीट्रीट सेरिमनी के दौरान आती है उसका शब्दों में बयान करना बहुत कठिन है। जब हज़ारों भारतीय एक साथ तिरंगे को देख कर भारत माता की जय का नारा लगाते हैं तो शरीर का हर रोआं देशभक्ति के भाव से जाग उठता है। थैंक यू डीआईडी संजय गौर और आपकी बीएसएफ पंजाब की पूरी टीम उस प्यार और अपनेपन का एहसास देने के लिए। इस ऐतिहासिक समारोह में मौजूद होना ही सम्मान और सौभाग्य की बात थी। जय हिन्द।'

विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर इस मौके पर बीएसएफ जवान के साथ दर्शकों के सामने नजर आए। उन्होंने सबसे पहले भारत माता की जय के नारे लगाए और इसी के साथ उन्होंने राष्ट्रभक्ति से सराबोर 'दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए' गाना भी गाया। उनके साथ वहां मौजूद पूरी भीड़ गाती नजर आई। वीडियो में वहां मौजूद लोग इस मोमेंट को खूब इंजॉय करते दिख रहे हैं। 

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : social media
हालांकि ऐसा नहीं कि अनुपम यहां पहली बार पहुंचे थे। इससे पहले भी अनुपम खेर अटारी बॉर्डर पर नजर आ चुके हैं। पिछले साल नवंबर में भी अनुपम खेर ने सेरिमनी का हिस्सा रहे थे। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा था, 'आज अमृतसर के पास, अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रीट्रीट सेरिमनी में शामिल होने का अवसर मिला। मेरे शरीर का हर रोम और लहू के हर कतरे में हिंदुस्तान गूंज उठा है। पूरे वातावरण की ऊर्जा समस्त देश में महसूस की जा सकती है। हर भारतीय को जीवन में एक बार यहां अवश्य आना चाहिए! जय हिंद!'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुपम खेर को आने वाले दिनों में अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनो' में देखा जाएगा। मूवी में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, अली फजल और नीना गुप्ता जैसे सितारे लीड रोल में होंगे। इसके अलावा उन्हें रवींद्रनाथ टैगोर पर आधारित मूवी में देखा जाएगा। साथ ही वह कई अन्य बेहतरीन प्रोजेक्ट का भी हिस्सा हैं। 

यह भी पढ़ें: टीवी ने बनाई इन सितारों की जोड़ियां, लंबे अरसे तक डेटिंग करने के बाद बनाया अपना हमसफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें