फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ‘थार’ का ट्रेलर रिलीज और ललित मोदी पर बनेगी फिल्म, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Mon, 18 Apr 2022 08:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
thar trailer out, lalit modi - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 में आई फिल्म 'मिर्ज्या' से डेब्यू करने वाले कपूर खानदान के चिराग हर्षवर्धन कपूर अब अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके पिता और इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता अनिल कपूर उनका साथ देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। यह पिता-पुत्र की जोड़ी अपनी आगामी फिल्म 'थार' में साथ काम करती नजर आएगी। आज यानी 18 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में दोनों बेहद रोचक लग रहे हैं। इस थ्रिलर फिल्म में अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर के साथ ही फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर 6 मई से शुरू हो जाएगी। फिल्म का निर्देशन राज सिंह चौधरी ने किया है, जिसमें अनिल कपूर एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे हैं।

Thar Trailer: बाप-बेटे के बीच छिड़ी जंग, हर्षवर्धन के पीछे पड़े अनिल कपूर; यहां देखिए 'थार' का ट्रेलर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह की '83' और शाहिद कपूर की 'जर्सी' के बाद अब आईपीएल के पहले कमिश्नर ललित मोदी पर फिल्म बनने जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनकी लाइफ से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी और उनकी जिंदगी के दूसरे पहलुओं को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। बता दें कि क्रिकेट अब बॉलीवुड का पसंदीदा विषय बन गया है। हर साल तकरीबन एक से दो फिल्में क्रिकेट या क्रिकेटर की जिंदगी पर आधारित रिलीज होती हैं। '83', 'जर्सी' के अलावा जल्द ही झूलन गोस्वामी की 'चकदा एक्सप्रेस' सिनेमाघरों में आने वाली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ललित मोदी की बायोपिक लोगों को खूब पसंद आने वाली है।

Lalit Modi Biopic: सामने आएगा IPL का सच, बनने जा रही है भगोड़े ललित मोदी पर बायोपिक
विज्ञापन

3 of 10
प्रफुल्ल कर - फोटो : social media
प्रसिद्ध गीतकार, गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर का रविवार यानी 17 अप्रैल रात निधन हो गया। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रफुल्ल को कई बार सम्मानित किया गया है। साल 2004 में उन्हें जयदेव पुरस्कार और साल 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 16 फरवरी, 1939 को पुरी में जन्मे प्रफुल्ल एक प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे।  उनके निधन का कारण उम्र-संबंधी बीमारियों को बताया जा रहा है और वह निधन के समय भुवनेश्वर में अपने आवास पर थे। उनके निधन पर देश की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शोक वयक्त कर रही हैं।

दुखद: मशहूर गीतकार प्रफुल्ल कर का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

4 of 10
KGF actor yash family photo - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और आते ही इस फिल्म ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया। फिल्म में यश उर्फ रॉकी भाई के एंग्री यंग मैन वाले लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दूसरी तरफ फिल्म में रॉकी भाई और अधीरा के एक्शन सीन्स से भी दर्शक काफी इंप्रेस हुए हैं, जिस वजह से फिल्म जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। वहीं, फिल्म की सफलता के बाद अब यश अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं, जिसकी एक तस्वीर भी सामने आई है।

KGF Chapter 2: समुद्र किनारे यश ने परिवार संग की मस्ती, बच्चों के साथ मिट्टी से खेलते दिखे रॉकी भाई
विज्ञापन

5 of 10
जोय़ा अख्तर ने शुरू की फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग - फोटो : social media
हम लंबे समय से शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान के सिनेमा डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है, काफी चर्चाओं के बाद सुहाना ने अपनी डेब्यू फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने आज यानी 18 अप्रैल को अपनी आगामी नेटफ्लिक्स लाइव-एक्शन म्यूजिकल फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग शुरू कर दी है। 'द आर्चीज' फिल्म की कहानी कॉमिक बुक कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है। दरअसल, नेटफ्लिक्स की यह फिल्म इस कहानी का सीक्वल है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 1960 के दशक में सेट किया गया है।

The Archies: लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग, ये स्टार किड्स करने जा रहे हैं डेब्यू
विज्ञापन

6 of 10
आथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : insta
सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस आथिया शेट्टी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह लंबे समय से क्रिकेटर केएल राहुल संग रिलेशनशिप में हैं। आथिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग तस्वीरें, वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने केएल राहुल को उनके जन्मदिन पर तस्वीरें शेयर कर प्यार भरें अंदाज में विश किया है। तो वहीं केएल राहुल ने भी उनकी पोस्ट पर प्यारा सा रिप्लाई दिया है।

KL Rahul Birthday: आथिया शेट्टी ने बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग शेयर की रोमांटिक फोटोज, क्रिकेटर ने दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन

7 of 10
सामंथा रुथ प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में से एक नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु को फैंस बेहद पसंद करते थे। हालांकि, बीते साल इस कपल के अचानक अलग होने के फैसले ने हर किसी को हैरान पर दिया। 4 साल लंबी अपनी शादी के खत्म करने का एलान करते हुए दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। इस खबर को सुन जहां कई फैंस दुखी हुए तो वहीं कुछ के लिए इस पर यकीन करना नामुमकिन था। इस कपल को अलग हुए समय हो चुका है। इसी बीच अब सामने आई एक और खबर से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Naga Chaitanya: सामंथा से तलाक के कुछ महीने बाद ही शादी के लिए तैयार नागा चैतन्य, जल्द चढ़ेंगे घोड़ी!

8 of 10
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। बीते महीने ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने वाली अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर करने के बाद से ही सोनम लगातार सोशल मीडिया पर अपने तस्वीर साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में अब एक्ट्रेस ने हाल में अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में सोनम अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपनी कुल पांच तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में सोनम कपूर पारदर्शी काले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं।

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें, ब्लैक आउटफिट में बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

9 of 10
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन - फोटो : Social media
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिए कार्तिक और कृति एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हाल ही में दोनों कलाकार अपनी फिल्म का शेड्यूल खत्म होने के बाद मॉरीशस से वापस लौटे हैं। विदेश से वापस लौटे कार्तिक और कृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में कार्तिक और कृति एयरपोर्ट पर एक- दूसरे को गले लगाते नजर आए। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया: एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए कार्तिक आर्यन और कृति सेनन, फैंस ने कहा- शादी कर लो
विज्ञापन

10 of 10
करिश्मा और करीना कपूर - फोटो : social media
बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान में हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी संपन्न हुई है। शादी में फुल मस्ती करने के बाद धीरे-धीरे सभी लोग अपने काम पर वापसी कर रहे हैं। कपूर सिस्टर्स भी शूटिंग पर वापस आ गई हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में सामने क्लैपर बोर्ड दिखाई दे रहा है। करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया है और उन्हें बेस्ट बताया। बता दें कि करिश्मा कपूर आखिरी बार 2020 में वेब सीरीज मेंटलहुड में देखी गई थीं।

Photos: करिश्मा कपूर ने शुरू की 'ब्राउन' की शूटिंग, बहन करीना कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें