फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalit Modi Biopic: सामने आएगा IPL का सच, बनने जा रही है भगोड़े ललित मोदी पर बायोपिक

Mon, 18 Apr 2022 06:45 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह की '83' और शाहिद कपूर की 'जर्सी' के बाद अब आईपीएल के पहले कमिश्नर ललित मोदी पर फिल्म बनने जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनकी लाइफ से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी और उनकी जिंदगी के दूसरे पहलुओं को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। बता दें कि क्रिकेट अब बॉलीवुड का पसंदीदा विषय बन गया है। हर साल तकरीबन एक से दो फिल्में क्रिकेट या क्रिकेटर की जिंदगी पर आधारित रिलीज होती हैं। '83', 'जर्सी' के अलावा जल्द ही झूलन गोस्वामी की 'चकदा एक्सप्रेस' सिनेमाघरों में आने वाली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ललित मोदी की बायोपिक लोगों को खूब पसंद आने वाली है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं ललित मोदी?
आईपीएल की शुरुआत करने वाले ललित मोदी, 2005 से लेकर 2010 तक बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं। ललित मोदी ने 2008 से 2010 तक आईपीएल के चेयरमैन और फिर कमिश्नर का पदभार संभाला था। वहीं 2010 में विवादों के चलते उन्हें आईपीएल के कमिश्नर के पद और बीसीसीआई से सस्पेंड कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'फिल्म '83' और 'थलाइवी' के प्रोड्यूसर विष्णु वर्धन इंदुरी ही इस फिल्म के निर्माता होंगे। वहीं इस फिल्म की कहानी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार की किताब पर आधारित होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल का काला सच
किताब के लेखक विष्णु इंदुरी बताते हैं कि मेरी पुस्तक में मैंने इस बात का जिक्र किया है कि कैसे आईपीएल ने भारतीय लोगों के जीवन में एक बड़ा प्रभाव डाला है। आईपीएल देश में एक खेल से कहीं ज्यादा है। मेरी किताब में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट कार्निवल आईपीएल के उद्भव को शानदार तरीके से व्यक्त किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें