फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andaaz 2: सुनील दर्शन ने किया 'अंदाज' के सीक्वल का एलान, फिल्म से तीन नए चेहरों को करेंगे लॉन्च

Mon, 27 Nov 2023 02:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुनील दर्शन ने वर्ष 2003 की फिल्म 'अंदाज' के सीक्वल का एलान किया है। निर्देशक, 'अंदाज 2' से तीन नए चेहरों को लॉन्च करने वाले हैं। 
विज्ञापन
सुनील दर्शन-अंदाज सीक्वल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में एक बार फिर सीक्वल का दौर चल पड़ा है। 'गदर 2', 'ओएमजी 2', 'फुकरे 3' और 'ड्रीम गर्ल 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता ने फिल्म निर्माताओं को सीक्वल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। ऐसी खबरें थीं कि धर्मेश दर्शन 'धड़कन 2' का निर्देशन करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। और अब, उनके भाई सुनील दर्शन के बारे में एक और बड़ी खबर सामने आई है। वह अपनी हिट फिल्म 'अंदाज' (2003) के सीक्वल की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अंदाज 2 का एलान 

सुनील दर्शन ने विशेष रूप से एक इंटरव्यू में बताया, '2003 की हिट अंदाज की रिलीज के 20 वर्ष बाद, जिसमें अक्षय कुमार के साथ लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा को लॉन्च किया गया था, मैं अंदाज 2 का फिल्मांकन शुरू करने जा रहा हूं। शूटिंग कल से शुरू होगी।' सुनील दर्शन ने आगे कहा, 'अंदाज 2 में तीन नई प्रतिभाएं प्रमुख भूमिकाओं में होंगी, जिसका मूल संगीत नदीम-श्रवण फेम नदीम का है, और गीत समीर और नदीम के हैं।' 

विज्ञापन


Animal: एनिमल को ब्रिटेन की सेंसर बोर्ड ने दी एडल्ट रेटिंग, फिल्म मे खून-खराबा जैसे दृश्यों को देख लिया फैसला

सुनील तीन नए चेहरों को करेंगे लॉन्च 

हालांकि, सुनील दर्शन ने नए कलाकारों के नाम बताने से इनकार कर दिया और आश्वासन दिया कि वह जल्द ही स्टार कास्ट की घोषणा करेंगे। राज कंवर द्वारा निर्देशित और सुनील दर्शन द्वारा निर्मित अंदाज, एक पुरुष और दो महिलाओं के बीच एक प्रेम त्रिकोण थी। गानों, मर्मस्पर्शी पलों और अभिनेताओं के बीच शानदार केमिस्ट्री की बदौलत यह फिल्म काफी लोकप्रिय हुई थी। 

Ayan Karan Patch Up: खत्म हुआ अयान मुखर्जी और करण जौहर के बीच का मनमुटाव? दोबारा सहयोग पर जारी विचार

सुपरहिट रही थी 'अंदाज'

मई 2022 के एक इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने कहा, 'हड़ताल के दौरान वर्ष 2003 में कई सिनेमाघर बंद होने वाले थे। हमने फिल्म का वितरण स्वयं किया था और मैंने व्यक्तिगत रूप से थिएटर मालिकों को फोन किया और अपने सिनेमाघरों को चालू रखने का अनुरोध किया। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें अंदाज से लाभ होगा क्योंकि मुझे उत्पाद पर भरोसा था, और शुक्र है कि फिल्म ने सिंगल स्क्रीन पर धूम मचा दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें