फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: 'खो गए हम कहां' को मिल रहे प्यार से खुश हुईं अनन्या, सोशल मीडिया पर लिखा थैंक यू नोट

Wed, 27 Dec 2023 11:21 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनन्या पांडे के अलावा फिल्म से जुड़े दूसरे सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की फिल्म 'खो गए हम कहां', कल यानि 26 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म की कहानी तीन दोस्त आहना, इमाद और नील के इर्द-गिर्द बुनी गयी है। आज के डिजिटल युग में प्यार, दोस्ती और आपसी रिश्तों में सोशल मीडिया की दखलअंदाजी कैसे हावी हो रही है, उसी को यह फिल्म दिखाती है। अनन्या पांडे ने फिल्म 'खो गए हम कहां'  में 'आहना' का किरदार निभाया है। दर्शकों को उनका यह रोल बेहद पंसद आ रहा है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से अनन्या पांडे काफी खुश हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म से जुड़े कुछ फोटो को साझा करते हुए शुक्रिया अदा किया है। 
विज्ञापन




 
'बहुत रोई हैं...', अरबाज के निकाह के बाद ट्रोल हुईं जॉर्जिया

अहाना को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया
एक्ट्रेस ने लिखा, 'खो गए हम कहां की अहाना को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। आपको पता भी नहीं है कि आपके शब्द मेरे लिए कितना मायने रखते हैं।' इसके साथ ही अनन्या ने अपने फिल्म से जुड़े सभी लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। अनन्या लिखती हैं, 'फरहान अख्तर , जोया अख्तर, रीमा कागती और अर्जुन...मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया। अनन्या ने अपने को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव को भी पोस्ट में टैग करते हुए याद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shruti Haasan: बॉयफ्रेंड से शादी रचाने वाली खबरों पर श्रुति हासन ने तोड़ी चुप्पी, नोट साझा कर ओरी को लताड़ा

सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा- इमोशनल रोलर-कॉस्टर है ये फिल्म
अनन्या पांडे के अलावा फिल्म से जुड़े दूसरे सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया है। सिद्धांत ने भी फिल्म से जुड़े सभी लोगों को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में टैग करते हुए थैंक्स लिखा है। अपनी फिल्म  'खो गए हम कहां' के लिए सिद्धांत ने लिखा है कि ये फिल्म उनके लिए एक 'इमोशनल रोलर-कॉस्टर' सफर जैसी रही है। फिल्म में सिद्धांत ने 'इमाद' का किरदार निभाया है जो एक स्टैंड-अप कॉमेडियन है। लोगों को उनका ये किरदार काफी पसंद आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें