फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salim Khan: 'अगर वे खुश हैं तो...,' अरबाज के दूसरे निकाह पर पिता सलीम खान ने चुप्पी तोड़कर दिया बड़ा बयान

Wed, 27 Dec 2023 12:19 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलीम खान ने अरबाज खान के दूसरे निकाह पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही इस पर खुद के विचार साझा करते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन
सलीम खान, अरबाज खान-शूरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबाज खान हाल ही में दूसरी बार दूल्हा बने हैं। अभिनेता ने रविवार को इंटिमेट सेरेमनी में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह किया। यह फंक्शन अभिनेता-निर्माता की बहन अर्पिता खान के घर पर हुआ, जिसमें सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज के बेटे अरहान खान, माता-पिता सलीम और सलमा खान समेत उनकी भतीजी और भतीजे सहित पूरा परिवार मौजूद था। वहीं, अब अरबाज के दूसरे निकाह पर पिता सलीम खान ने चुप्पी तोड़ी है। सलीम खान ने कहा है कि दोबारा शादी करना कोई गुनाह नहीं है।

अरबाज के निकाह पर बोले सलीम खान

न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू में सलीम खान ने पहली बार अपने बेटे अरबाज खान की दूसरी शादी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'उन्होंने शादी करने का फैसला किया। मेरे हिसाब से, ये कोई गुनाह नहीं है। मैं उनके लिए खुश हूं और मैंने दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद दिया है।' इसके अलावा, जब अनुभवी पटकथा लेखक से पूछा गया कि क्या शादी के आसपास कोई बातचीत हुई थी, तो सलीम खान ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि चर्चा की कोई जरूरत थी। वह युवा, शिक्षित और परिपक्व हैं, और अपने फैसले खुद ले सकते हैं।'

विज्ञापन


Gulabi Sharara: सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ उत्तराखंडी गाना गुलाबी शरारा, जीत रहा दिल, जमकर बन रहे रील्स

अनुमति की जरूरत नहीं- सलीम खान

 सलीम खान ने साफ किया कि अरबाज को उनसे अनुमति लेने की कोई जरूरत नहीं है। पटकथा लेखक के लिए उनके बेटे की खुशी सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। खान ने कहा, 'अगर वे खुश हैं तो और कुछ मायने नहीं रखता। उन्होंने सिर्फ बताया कि वह शादी करने जा रहे हैं, और मैंने कहा कि ठीक है।' उनके मुताबिक, किसी की जिंदगी में दखल न देना ही बेहतर है क्योंकि इससे परेशानी होती है।

KBC 15: अमिताभ बच्चन ने क्रिकेटर ईशान किशन को दी शादी पर सलाह, दिलचस्प किस्सों से गुलजार हुआ नवीनतम एपिसोड

अरबाज खान की लव लाइफ 

इस बीच, अरबाज खान ने 1998 में मलाइका अरोड़ा से पहली शादी की थी। उनका एक 21 वर्षीय बेटा अरहान खान है। अरहान ने 24 दिसंबर को अरबाज और शूरा खान की शादी में परफॉर्म भी किया था। 2017 में मलाइका से तलाक के बाद, अरबाज ने जॉर्जिया एंड्रियाना को डेट करना शुरू किया, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपने ब्रेकअप की पुष्टि की। अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि खान की पूर्व पत्नी मलाइका उनके अलग होने का कारण नहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें