फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा मां बनीं अमृता अरोड़ा

Mon, 22 Oct 2012 12:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा दोबारा मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। अमृता की शादी बिजनसमैन शकील लडक से हुई है। 31 वर्षीय अमृता ने शनिवार को बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन




उनके जीजा और ऐक्टर-डायरेक्टर अरबाज खान ने ट्विटर पर इसकी पृष्टि की। अरबाज अमृता की बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा के पति हैं। अरबाज ने ट्विटर पर खुशी का इजहार करते हुए लिखा, 'अमृता और शकील को एक और लड़का हुआ। वह बहुत प्यारा है। बधाई हो।'


अमृता को पिछले हफ्ते अपनी दोस्त करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी के समारोह में देखा गया था। वह प्रेगनेंट थीं। अमृता और शकील का पहले से एक दो साल का बेटा है जिसका नाम अजान है। 2009 में अमृता की आखिरी फिल्म 'कमबख्त इश्क' आई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें