सत्यमेव जयते शो से खुद की सामाजिक सरोकार से जुडी तस्वीर पेश करने वाले अभिनेता आमिर खान इस छवि को और पुख्ता करने जा रहे हैं । उनका यह शो जल्द ही नए मुद्दों के साथ वापस आने वाला है इससे पहले आमिर अपनी छवि को बदलना चाहते हैं।
इंडस्ट्री से जुड़े हमारे सूत्रों की माने तो आमिर अपनी छवि पूरी तरह से बदलना चाहते हैं इसलिए फिल्मों के अलावा अब वे जो कुछ भी करेंगे वो सामाजिक कार्य से जुडा हुआ होगा यही वजह है कि वे उन सभी ब्रांड से अपना करार ख़त्म कर लेंगे। जो लोगों को जागरूक करने मे सक्षम न हो।
फिलहाल वे सिर्फ अतुल्य भारत वाले विज्ञापन का ही चेहरा रहेंगे। वैसे इस फैसले से आमिर को 150 करोड़ का नुकसान होगा, मगर वे यह नुकसान उठाने को तैयार हैं। फ़िलहाल आमिर अपनी माँ को लेकर हज पर गए हैं ।