फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satyamev Jayate 2 Vs Antim: बॉक्स ऑफिस पर आगे पीछे, लेकिन ट्रेलर एक ही दिन ले आए जॉन और सलमान

Mon, 25 Oct 2021 05:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

इस साल ईद के मौके पर अभिनेता सलमान खान से दो दो हाथ करने का मौका गंवाने वाले हैंडसम हल्क जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ का ट्रेलर ठीक उसी दिन रिलीज कर दिया जिस दिन सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘अंतिम’ का ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी कई दिनों से कर रखी थी। फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ जॉन की तीन साल पहले रिलीज हुई ‘सत्यमेव जयते’ की सीक्वेल है और जॉन इसमें अपने करियर में पहली बार ट्रिपल रोल करते नजर आएंगे। वहीं, सलमान खान की कंपनी की ही फिल्म ‘अंतिम’ के हीरो उनके बहनोई आयुष शर्मा हैं, जिसमें सलमान खान खास भूमिका में दिखेंगे।

विज्ञापन

फिल्म अंतिम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल की शुरूआत में जब कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद हालात थोड़ा बेहतर होने शुरू हुए थे तो सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ को ईद पर रिलीज करने का फैसला किया था। पीछे पीछे जॉन अब्राहम ने भी 13 मई को ही ‘सत्यमेव जयते 2’ रिलीज करने का एलान कर दिया। लेकिन होली, चुनाव रैलियों और धार्मिक आयोजनों के बाद से पूरे देश में कोरोना संक्रमण के हालात ऐसे बने कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराने लगे। और, धीरे धीरे सभी राज्यों के सिनेमाघर भी फिर से बंद हो गए। इसके बाद सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ को तो ईद पर ही ओटीटी और पे पर व्यू के तहत रिलीज कर दिया लेकिन जॉन ने अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज के लिए रोके रखा।

सत्यमेव ज्यते 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ का ट्रेलर रिलीज करते हुए जॉन अब्राहम ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुल चुके हैं और पूरे देश के लोग अब फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ का आनंद सिनेमाघरों में उठा सकेंगे। ये फिल्म बड़े परदे के लिए ही बनी है और इसका असली आनंद लोग सिनेमाघरों में जल्द ही उठा सकेंगे। अरसे तक सिनेमाघरों से दूर रहे दर्शकों को इसमें खूब आनंद आएगा। फिल्म के कुछ हिस्से हमने फिल्म प्रदर्शकों को दिखाए हैं और उनकी प्रतिक्रिया बहुत हौसला बढ़ाने वाली रही है।’

सत्यमेव ज्यते 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ का ट्रेलर मुंबई में सुबह रिलीज हुआ तो सलमान खान ने फिल्म ‘अंतिम’ के ट्रेलर रिलीज का वक्त रखा शाम का। फिल्म ‘अंतिम’ अपनी मेकिंग के दिनों से ही चर्चा में रही है। फिल्म ‘अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ के निर्माता सलमान खान ही हैं और ये पहली बार है जब परदे पर सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ दिख रहे हैं। फिल्म ‘अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ दोनों लीड रोल में हैं। पहले फिल्म में सलमान सिर्फ एक मेहमान भूमिका ही करने वाले थे, लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्हें ये किरदार इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे एक पूरे किरदार में तब्दील करा दिया। सलमान फिल्म में पहली बार एक सरदार पुलिस वाले के तौर पर दिखने वाले हैं।

विज्ञापन

फिल्म अंतिम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक मिलाप झावेरी की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन अब्राहम के साथ टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार हीरोइन बनी हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के शहरों वाराणसी व लखनऊ में हुई है। वहीं सलमान खान को फिल्म ‘अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ को लेकर काफी उम्मीदें रही हैं। लॉकडाउन के लंबे समय के बाद इसी फिल्म की शूटिंग से सलमान ने कैमरे के सामने वापसी की थी। सलमान के मुताबिक, इस फिल्म के जरिए एक ऐसा यूनीवर्स रचने की कोशिश की जा रही है, जिसे इससे पहले परदे पर कभी नहीं देखा गया। फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ गुरुवार 25 नवंबर को और फिल्म ‘अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ उसके अगले दिन 26 नवंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें