अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के हालिया एपिसोड में खुलासा किया कि आखिर क्यों वह एयरफोर्स में नहीं जा पाए। दरअसल, केबीसी के मंच पर एक कंटेस्टेंट आया, जिसने बताया कि वह बीएससी कर रहा है। इस पर बिग बी उनसे अकाउंटेंट बनने के लिए कहते हैं तो वह बोलता है कि उसे अकाउंटेंट नहीं बल्कि एयरफोर्स में जाना है।
कंटेस्टेंट की बात सुनकर अमिताभ बच्चन को खुद का सपना याद आ जाता है। वह कहते हैं कि वह भी एयरफोर्स में जाना चाहते थे। बिग बी ने कहा, "जब मैंने अपनी स्कूलिंग पूरी की, तो मुझे नहीं पता था कि आगे क्या करना है। मैं अपनी फैमिली के साथ दिल्ली में रहता था और मेरे घर के पास आर्मी के एक मेजर जनरल रहते थे।"
बातचीत में बिग बी आगे बताते है की, 'एक दिन मेजर जनरल घर पर आए और उनके पिता से बात की। बिग बी ने आगे कहा, 'वो एक बार हमारे घर आए और मेरे पिताजी से कहा कि मुझे उनके साथ भेज दूं। उन्होंने कहा कि वो मुझे सेना में एक बड़ा अधिकारी बनाएंगे। मैं एयर फोर्स में जाना चाहता था'। 'जब मैं इंटरव्यू के लिए गया तो उन्होंने मुझे ये कहकर रिजेक्ट कर दिया कि मेरी टांगें बहुत लंबी हैं। मैं एयरफोर्स के लिए योग्य नहीं हो सकता।'
यह भी पढ़ें: नकली दुनिया में रची नकली कहानी पर बनी सौ फीसदी नकली फिल्म, कृति को नहीं करनी चाहिए थी हां