वरुण धवन ने भी बॉलीवुड में अपने 11 साल पूरे होने पर अपने इंस्टा स्टोरी पर फैन क्लब का एक बंडल शेयर किया है। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे अपनी फिल्म ‘बवाल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ नोट में उन्होंने लिखा, "सिनेमा में 11 साल पूरे करने के दिन बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर बहुत आभारी हूं'।
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी बॉलीवुड में 11 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ फैन पोस्ट शेयर किये हैं। बता दें कि करण जौहर ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड को तीन नए स्टार दिए थे। आज आलिया, वरुण और सिद्धार्थ तीनों ही बी-टाउन के बड़े स्टार्स हैं। तीनों ने ही अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘जिगरा’ में दिखाई देंगी, जबकि वरुण धवन ‘सिटाडेल’ के इंडियन वर्जन में दिखाई देंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आएंगे।
Actress: फिल्मों में अपने ससुर के साथ काम कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, कुछ ने पर्दे पर लड़ाए इश्क के पेंच