फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ का डेली रूटीन है बेहद आम, आप भी ले सकते हैं प्रेरणा

Mon, 26 Feb 2024 07:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमर उजाला संवाद में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने शिरकत की। दोनों अभिनेताओं ने अपना डेली रूटीन साझा कर युवाओं को प्रेरित किया। 
 
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 फरवरी को अमर उजाला संवाद का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो बेहतरीन कलाकार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने शिरकत की। 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज को लेकर सुर्खियों में बने इन दोनों कलाकारों ने काम और निजी जिंदगी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। अभिनेताओं ने अपने खानपान सेहत और डेली रूटीन पर भी चर्चा की। आइए अक्षय और टाइगर के रूटीन पर गौर फरमा लेते हैं- 

अक्षय कुमार का डेली रूटीन 

अक्षय कुमार ने अमर उजाला संवाद में अपने डेली रूटीन के बारे में खुलासा करते हुए बताया, 'मैं रात को साढ़े नौ बजे तक सो जाता हूं। मैं सुबह चार-साढ़े चार बजे उठ जाता हूं। तब पत्नी और बच्चे सो रहे होते हैं तो स्ट्रेस नहीं होता। दो-तीन घंटे खुद के लिए चाहिए होते हैं, जब आप अकेले हों, खुद के बारे में सोचें और फोन-इंस्टाग्राम न देखें। डेढ़ घंटे वर्कआउट करता हूं। फिर नाश्ते के बाद काम पर चला जाता हूं। मुझे डे शिफ्ट पसंद हैं। जब नाइट शिफ्ट होती है तो हम दोनों ही प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को बहुत कोसते हैं। कभी-कभी काम होता है तो जागना पड़ता है। 

विज्ञापन


Pankaj Udhas Death News Live: 'यह खालीपन कभी नहीं भरेगा...,' पंकज उधास के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

टाइगर श्रॉफ की दिनचर्या 

वहीं, टाइगर श्रॉफ ने बताया, 'मैं सुबह साढ़े छह-सात बजे तक उठ जाता हूं। फिर मैं रनिंग करने जाता हूं। घर लौटकर नाश्ता करता हूं। विटामिन डी लेता हूं। जिम जाकर मार्शल आर्ट ट्रेनिंग करता हूं। शूटिंग न हो तो घर आकर झपकी लेता हूं। फिर दोबारा जिम जाकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करता हूं।'

Kareena Kapoor: तैमूर के प्रति पैपराजी के जुनून से परेशान करीना को सैफ ने संभाला, बोलीं- हम भाग नहीं सकते!

अक्षय-टाइगर का चीट मील 

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने यह भी खुलासा किया कि वे अपने चीट डे पर क्या खाना पसंद करते हैं। खिलाड़ी कुमार ने कहा, 'मैं चीट मील में पूड़ी-छोले और हलवा खाता हूं। बॉडी को शॉक देना जरूरी है।' वहीं, टाइगर ने जोड़ा, 'हफ्ते में एक बार हम दोनों चीट डे रखते हैं। चॉकलेट या कुछ मीठा पसंद है मुझे।' जानकारी हो कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें