फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने साझा किया शाहरुख और भंसाली के साथ काम करने का अनुभव, तारीफ में कही यह बात

Mon, 09 Oct 2023 03:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट ने शाहरुख और भंसाली के लिए कहा कि वे दोनों अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों का उनकी जिंदगी पर गहरा असर है। इस दौरान आलिया ने करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया।
विज्ञापन
शाहरुख खान-आलिया-संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट ने हाल ही में शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। आलिया भट्ट ने एक बातचीत के दौरान कहा कि अपनी हर फिल्म से उन्हें कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। लेकिन, इंडस्ट्री की दो बड़ी शख्सियतों- शाहरुख खान और भंसाली से उन्हें सबसे ज्यादा सीखने को मिला है। बता दें कि आलिया ने फिल्म 'डियर जिंदगी' में शाहरुख के साथ काम किया है। वहीं, भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी आलिया अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।

विज्ञापन


भंसाली के साथ काम कर आया बदलाव
आलिया भट्ट ने कहा कि फिल्म 'डियर जिंदगी' की शूटिंग के दौरान उन्होंने शाहरुख खान से बहुत कुछ सीखा। एक्ट्रेस ने कहा, 'फिल्म 'डियर जिंदगी' के जरिए मुझे शाहरुख खान से बहुत सी सीख मिलीं। जिस तरह से व्यवहार करती हूं और जैसी मैं हूं, उस पर उन्होंने बहुत असर डाला। उनका व्यवहार, सम्मान और हर सीन के प्रति उनका डेडिकेशन मैंने हर मामले में काफी कुछ सीखा'। वहीं संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए आलिया ने कहा कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम करते हुए उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उन्होंने फिर से स्कूल जाना शुरू किया है। अभिनेत्री ने कहा, 'एक बार जब आप भंसाली के सेट से बाहर निकलते हैं तो फिर आप पहले जैसे इंसान नहीं रह जाते हैं। भंसाली के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, 'मैंने उनसे कल्पना करना सीखा। मैंने यह जानने की आजादी सीखी कि कैमरे के सामने सबकुछ संभव है और कुछ भी स्थाई नहीं है'। 
Shahid Kapoor: महाभारत पर आधारित फिल्म में दिखाई देंगे शाहिद कपूर? 2024 में शुरू करेंगे शूटिंग
विज्ञापन


करण जौहर की तारीफ में कही ये बात
आलिया भट्ट ने शाहरुख और भंसाली के लिए कहा कि वे दोनों अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों का उनकी जिंदगी पर गहरा असर है। इस दौरान आलिया ने करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। आलिया भट्ट से जब पूछा गया कि उन्होंने करण जौहर से क्या सीखा? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उनसे व्यवहारकुशलता, दूसरों के प्रति सम्मान रखना और शिष्टाचार ये सब चीजें सीखीं।
विज्ञापन

Munmun Dutta: इस्राइल जाने वाली थीं तारक मेहता की 'बबीता जी', इस बदलाव के कारण बाल-बाल बची एक्ट्रेस की जान

इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने 'हार्ट ऑफ स्टोन' के जरिए हॉलीवुड में भी डेब्यू किया। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'जिगरा' में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
Israel Hamas Crisis: हमले से ठीक पहले नुसरत भरूचा का वीडियो आया सामने, इस्राइल के इवेंट में कर रही थी परफॉर्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें