फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: महाभारत पर आधारित फिल्म में दिखाई देंगे शाहिद कपूर? 2024 में शुरू करेंगे शूटिंग

Mon, 09 Oct 2023 01:59 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर ने वाशु भगनानी और जैकी भगनानी के साथ हाथ मिलाया है। उनकी आने वाली फिल्म एक पौराणिक महाकाव्य पर आधारित है।
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फैन फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अभिनेता की आखिरी रिलीज फिल्मों की बात करें तो 'फर्जी' और 'ब्लडी डैडी' ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। शाहिद को इन फिल्मों में उनके किरदार को लेकर खूब सराहना मिली। इन दिनों उनके पास अभिनेत्री कृति सेनन के साथ बिना टाइटल की फिल्म है। इसके अलावा अब खबर आ रही है कि शाहिद ने एक पौराणिक महाकाव्य भी साइन की है।  
विज्ञापन


एक बच्चे की मां हैं विद्या बालन? जानें सच्चाई

2021 में हुई थी फिल्म की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर ने वाशु भगनानी और जैकी भगनानी के साथ हाथ मिलाया है। उनकी आने वाली फिल्म एक पौराणिक महाकाव्य पर आधारित है। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर ने महाभारत पर आधारित एक फिल्म साइन की है। इसे लेकर संभावना जताई जा रही है कि वह 'महाभारत' के बेहद अहम पात्र कुंती पुत्र कर्ण की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। इस फिल्म की घोषणा वाशु भगनानी के पूजा एंटरटेनमेंट ने वर्ष 2021 में की थी। 
विज्ञापन


Parineeti-Raghav: परी-राघव की प्री-वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, पति संग पोज देती नजर आईं अभिनेत्री
विज्ञापन


2024 में फिल्म की शूटिंग करेंगे शाहिद
कथित तौर पर, फिल्ममेकर्स इस फिल्म को एक अलग तरह से दर्शाने की योजना बना रहे हैं, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा हो। खबर के अनुसार, शाहिद 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा निर्माताओं की योजना इस फिल्म को पांच भाषाओं में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज करने की है। 

शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, जानें वजह

शाहिद के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वहीं, उनके वर्कफ्रंट की बात की जाए तो जल्द ही वह अनटाइटल्ड रोमांटिक-कॉम में कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। आगामी फिल्म 7 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा शाहिद कपूर, अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब शाहिद और अनीस किसी प्रोजेक्ट के लिए सहयोग करेंगे। इस मूवी में शाहिद कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना के होने की जानकारी है। 

शादी के बाद माहिरा में दिखा दुल्हन का निखार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें