फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की दरियादिली ने जीते दिल, आर्थिक तंगी से जूझ रही पंजाबी गायिका को भेजे 25 लाख रुपये

Sat, 06 Jul 2024 06:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार अपनी दरियादिली के कारण एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। अभिनेता ने आर्थिक तंगी से जूझ रहीं पंजाबी गायिका ग्लोरी बावा को 25 लाख रुपये मदद के रूप में भेंट किए हैं। 
विज्ञापन
अक्षय कुमार-ग्लोरी बावा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपनी दमदार फिल्मों के साथ-साथ अपनी दरियादिली को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अभिनेता को अक्सर जरूरतमंदों की मदद करते देखा जाता है। इसी कड़ी में अक्षय ने ग्लोरी बावा की मदद कर हर किसी का दिल जीत लिया है। जानकारी हो कि प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता दिवंगत गुरमीत बावा की बेटी ग्लोरी बावा ने बीते दिन आर्थिक संकट से जूझने की बात कही थी। साथ ही सोशल मीडिया पर सरकार से मदद मांगती नजर आई थीं। ऐसे में अक्षय कुमार सामने आए और एक भाई के तौर पर उनकी मदद की। 

ग्लोरी बावा ने जताया आभार 

मुसीबत की घड़ी में अक्षय कुमार की ओर से बढ़ाए गए मदद के हाथ से ग्लोरी बावा बेहद खुश हैं। उन्होंने अभिनेता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'मेरे पास यह समझाने के लिए शब्द नहीं हैं कि इसका मेरे लिए क्या मतलब है। अक्षय कुमार ने इसे मदद कहने से इनकार कर दिया, लेकिन एक भाई अपनी बहन के लिए कुछ तो करेगा।' यह पूछने पर कि क्या इन पैसों से उनकी आर्थिक तंगी खत्म हो जाएगी, ग्लोरी ने कहा, 'इससे निश्चित रूप से मुझे और मेरे परिवार को मदद मिलेगी। लेकिन मुझे काम चाहिए और वही मांग रही हूं। लोगों ने मुझ तक पहुंचना शुरू कर दिया है और उम्मीद है कि हमारे जैसे कलाकारों को करने के लिए कुछ ठोस मिलेगा।'

विज्ञापन


Juhi Chawla: जय मेहता की शादी से पहले मां ने उठाया था यह बड़ा कदम, जूही चावला बोलीं- मैं सबकुछ खो रही थी...

मदद नहीं ये मेरा फर्ज-अक्षय कुमार

ग्लोरी की मदद पर अक्षय कुमार ने साझा किया, 'मुझे इसकी जानकारी सोशल मीडिया से मिली। बहुत दुख हुआ कि गुरमीत बावा जी, जो पंजाब की शान थीं उनके परिवार को आज इतनी आर्थिक दिक्कतें हैं। मैंने उनकी बेटी ग्लोरी बावा को अपनी बहन समझ के एक प्यार का इशारा भेजा है। ये कोई मदद नहीं है, एक पंजाबी और एक कलाकार होने के नाते मेरा फर्ज है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Kamal Haasan: कमल हासन ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा था- 'इंडियन 2' से ज्यादा 'इंडियन 3' है पसंद

कौन हैं ग्लोरी बावा? 

ग्लोरी बावा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया था कि वह और उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे उन्हें अपनी बहन सिमरन और अपनी बेटी के साथ अपनी मृत बहन लाची बावा के बच्चों की भी देखभाल करनी हैं। गुरमीत बावा की बात करें तो वह अपनी लंबी 'हेक' (एक सांस में गाना) के लिए जानी जाती थीं, जिसे वह रिकॉर्ड 45 सेकंड तक रोक सकती थीं। वह दूरदर्शन पर गाने वाली पहली पंजाबी महिला गायिका थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें