फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: 'एनिमल' की तारीफ करना अनुराग कश्यप को पड़ा भारी, झेलना पड़ा बेटी का गुस्सा, बोलीं- सब बकवास है

Wed, 15 May 2024 01:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को हाल ही में, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' की प्रशंसा करने के लिए अपनी बेटी आलिया कश्यप के गुस्से का सामना करना पड़ा। आलिया ने शिकायत करते हुए कहा कि जब उन्होंने फिल्म को भयानक कहा था तो अनुराग सहमत हो गए थे।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप, आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में स्वतंत्र आवाजों का भी समर्थन किया है। हाल ही में, अनुराग कश्यप ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का समर्थन किया था, जिसे लेकर अब उनकी बेटी उनसे खफा नजर आ रही है। आलिया ने कहा कि एनिमल की आलोचना करने के बाद भी उनके पिता ने संदीप रेड्डी वांगा के लिए एक विशेष पोस्ट किया था।
विज्ञापन


अनुराग से बेटी आलिया हुईं खफा
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को हाल ही में, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' की प्रशंसा करने के लिए अपनी बेटी आलिया कश्यप के गुस्से का सामना करना पड़ा। आलिया ने शिकायत करते हुए कहा कि जब उन्होंने फिल्म को भयानक कहा था तो अनुराग सहमत हो गए थे, लेकिन बाद में, अनुराग ने संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ में एक पोस्ट साझा किया था।

संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ में लिखा था पोस्ट
अपने पॉडकास्ट में आलिया ने अपने पिता का सामना किया और कहा कि वह एनिमल की प्रशंसा के लिए उनके कैप्शन से खुश नहीं थीं। आलिया ने कहा, "मैंने सच में एनिमल देखी और आपको तुरंत फोन किया और कहा कि यह कितनी भयानक, स्त्री विरोधी फिल्म है और मुझे इससे कितनी नफरत है। आप मुझसे सहमत थे। एक हफ्ते बाद जब मैंने इंस्टाग्राम खोला, तो मैंने आपकी एक पोस्ट देखी, जिसमें इसका प्रचार किया गया था। तो क्या मैं आपसे बकवास कर रही थी"।
विज्ञापन


अनुराग ने दी सफाई
अनुराग ने इसके जवाब में कहा कि अगर उन्हें कोई फिल्म पसंद नहीं आती है तो वह उस व्यक्ति से मिलकर उसे सार्वजनिक रूप से बायकॉट करने के बजाय सीधे सवाल पूछना पसंद करेंगे। यह बताते हुए कि वांगा के साथ उनकी पांच घंटे लंबी बातचीत हुई, अनुराग ने कहा, "मैं उनसे मिला, मैं उन्हें पसंद करता हूं। मुझे वह लड़का पसंद है। मेरे पास अपने कुछ सवाल थे और मैं उनसे उनकी फिल्म के बारे में बात करना चाहता था।"
विज्ञापन

 

Kartik Aaryan: डिज्नी+हॉटस्टार के लिए प्रचार कर रहे कार्तिक, बने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अभियान का चेहरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें