देओल परिवार का इंडस्ट्री में अलग रुतबा है। दर्शक भी प्यार लुटाते हैं। परिवार की तीसरी पीढ़ी अभिनय की दुनिया में उतर चुकी है। धर्मेंद्र से लेकर सनी देओल और बॉबी देओल तक, सभी सितारे अभिनय के मामले में तो दर्शकों का दिल छूते ही हैं, इनके परिवार का आपसी प्यार और सहयोग की भावना भी दर्शकों को बेहद पसंद है। सारे सदस्य बेहद भावुक हैं। अक्सर एक साथ मंच साझा करते हुए एक-दूसरे के बारे में बात करते हुए इनकी आंखें भर आती हैं। बॉबी देओल भी इस बात को स्वीकार करते हैं। साथ ही उनका कहना है कि इसे लेकर हमें कोई शर्मिंदगी नहीं है।
खिलाड़ियों की जीत से की तुलना
बीता वर्ष देओल परिवार के लिए खास रहा। सनी देओल की गदर 2 तो बॉबी देओल ने एनिमल छाई। धर्मेंद्र ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के जरिए खूब चर्चा बटोरी। तब से अब तक परिवार के सदस्य एक साथ कई शो में नजर आ चुके हैं। हर बार बात करते हुए रोते भी दिखे हैं। अपने परिवार के बेहद भावुक होने की बात पर बॉबी देओल का कहना है, 'ये ऐसा है, जब आप खिलाड़ियों को स्टेडियम में खेलते देखते हो और वे जीत जाते हैं तो रोते हैं'।
Sudheer Babu: सुधीर बाबू को पसंद नहीं अपना उपनाम 'नाइट्रो स्टार', 'हरोम हारा' के क्रेडिट में भी नहीं दिखेगा
बोले- 'हम इसी तरह खुश हैं'
बॉबी देओल ने कहा, 'मुझे लगता है कि जब आप काफी कठिन मेहनत के बाद कुछ हासिल करते हो तो खुशी के आंसू आते हैं। यह सामान्य बात है जो सभी के साथ होती है'। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मेरा पूरा परिवार ही बेहद भावुक है। देओल परिवार के सारे पुरुष रोते हैं। हम इसके बारे में शर्मिंदा नहीं हैं। यह एक भावना है, जो बस वहां है। मुझे लगता है कि हर कोई रोता है, बस यह है कि ज्यादातर लोग इसके बारे में बात नहीं करते हैं। देओल भावुक लोग हैं, और हम इस तरह से खुश हैं'।
Fardeen Khan: मोटे होने के बाद दुनिया भर में ट्रेंडिंग टॉपिक बन गए थे फरदीन, बोले- लोगों ने उड़ाया खूब मजाक
सनी देओल की ये एक्शन फिल्म है फेवरेट
बॉबी का कहना है कि जब एक्शन की बात आती है तो मेरे भाई और मेरे पिता मेरी प्रेरणा रहे हैं। बॉबी देओल ने कहा, 'जब एक्शन की बात आती है तो मेरे भाई और मेरे पिता मेरी प्रेरणा हैं'। मैं हमेशा अपने भाई की तरह फिल्में करना चाहता था लेकिन मुझे वे फिल्में नहीं मिलीं'। एक्शन को लेकर अपने लगाव पर बॉबी देओल ने कहा कि वे ब्रेनलेस एक्शन एंजॉय नहीं कर पाते हैं। वहीं भाई सनी देओल की 'घायल' उनकी पसंदीदा एक्शन फिल्म है। उन्होंने कहा, 'मुझे घायल बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि कोई एक्शन फिल्म तभी सफल होती है, जब उसके पीछे इमोशन हों'। बीते वर्ष 'एनिमल' में नजर आए बॉबी देओल इस साल 'कंगुवा' में नजर आएंगे।
Box Office Collection: पहले हफ्ते में 'मुंजा' ने किया इतने करोड़ का कारोबार, जानें अन्य फिल्मों का कैसा है हाल